रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक पूर्वी रूस में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान (Plane Crash in Eastern Russia) में सवार सभी 28 लोगों की मौत हो गई है. N-26 ट्विन इंजन विमान में सवार होकर ये सभी लोग पेट्रोपावलोस्क-कामचैट्स्की नाम की जगह से पलाना नाम के गांव की तरफ जा रहे थे, तभी विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये विमान एक कम विजिब्लिटी वाले इलाके में लैंड करने की तैयारी में था तभी एक पहाड़ की चोटी से टकरा गया.
रूसी सिविल एविएशन विभाग के मुताबिक क्रैश वाली जगह का पता लगाया जा चुका है और मौके पर हेलीकॉप्टर पहुंच गए हैं. बता दें कि विमान में 22 पैसेंजर थे और 6 क्रू के सदस्य. मरने वाले लोगों में पलाना की मेयर ओल्गा मोखिरेवा भी शामिल हैं.