बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में यात्रियों से भरी एक छोटी नाव मालवाहक जहाज से टकरा गई. इस हादसे में नाव सवार 26 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि नाव में करीबन 100 लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को कुछ शव निकाले गए थे और बाकी के शव सोमवार को नौसेना और गोताखोरों की टीम की मदद से निकाले गए. फिलहाल डूबी हुई नाव को क्रेन के जरिए बाहर निकाल लिया गया है. ये हादसा रविवार शाम राजधानी ढाका से 16 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित नारायणगंज जिले में हुआ.