अब DSP बनेंगी 21 वर्षीय स्टार धाविका हिमा दास, असम सरकार ने लिया फैसला

Updated : Feb 11, 2021 11:40
|
Editorji News Desk

भारत की 21 वर्षीय स्टार धाविका हिमा दास अब असम पुलिस में डीएसपी होंगी. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में 21 वर्षीय हिमा दास को पुलिस की वर्दी पहनाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता और उद्योग मंत्री मोहन पटवारी ने मीडिया से बताया कि हिमा को असम पुलिस में डीएसपी बनाया जाएगा जबकि ओलंपिक, एशियाई गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को क्लास-I अधिकारी बनाया जाएगा. असम के ढिंग गांव में जन्मीं हिमा IAAF वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं. ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा के नाम पर 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है.

AthletesAssamAssam governmentChief ministerHima DasPolice Departments

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video