Jammu & Kashmir में शनिवार को सुरक्षा बलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी. सुरक्षा बलों (Security Forces) ने पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर जंगल में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया. कश्मीर पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तान का रहने वाला लंबू है जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पुरे इलाके में तलाशी अभियान तेज किया हुआ है.