Rain Update: हिमाचल में आफत की बारिश से अब तक 14 की मौत, 90% सड़कें बंद

Updated : Jul 29, 2021 09:05
|
Editorji News Desk

पूरे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आसमान से आफत की बारिश जारी है. बुधवार को बादल फटने (Cloudburst) से लाहौल और कुल्लू में भारी तबाही हुई है. इस हादसे में अब मरने वालों की संख्या 14 हो गई है.

मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे प्रदेश की 90 फीसदी सड़कें बंद हैं. खुद CM जयराम रमेश ने सभी जिला उपायुक्तों (District Deputy Commissioners) को अगले तीन दिनों तक हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दी है. मौसम विभाग ने हिमाचल में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें:  Uttrakhand Rain Update: प्रदेश भर में नदी-नाले उफान पर, दरकते पहाड़ों के कारण जहां-तहां रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची (Anil Khachi) के मुताबिक बादल फटने से लाहौल में 10 और कुल्लू में 4 लोगों की मौत हुई है. कुल्लू में जल प्रवाह बहुत अधिक है इसलिए राहत कार्य रोकना पड़ा है. वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले (Lahaul and Spiti Districts) के तोजिंग नाले से एक और शव बरामद हुआ है. कुल 7 शव निकाले गए. क्षेत्र में बचाव अभियान अब बंद कर दिया गया है.उधर, मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की चेतावनी भी दी है.

Himachal PradeshHeavy rainCloudburst

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या