हरियाणा की रेवाड़ी जेल से 13 खूंखार कैदी फरार, सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Updated : May 09, 2021 17:50
|
Editorji News Desk

हरियाणा (Haryana) की एक जेल से 13 खूंखार कैदियों के फरार (13 prisoners Absconding) होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना संक्रमित थे और उन्हें रेवाड़ी जेल में रखा गया था. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले रेवाड़ी जेल (Rewari Jail) में कोरोना संक्रमित कैदियों को रखने के लिए व्यवस्था की गई थी. यहीं सेल में इन कैदियों को रखा गया था और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार रात इसी जेल की बैरक में बंद 13 कैदी रेलिंग काटकर फरार हो गए. रविवार की सुबह जब कैदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली, मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस की टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुट गई हैं. पुलिस के मुताबिक इन कैदियों को हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में सजा मिली थी.

HaryanaJail inmatesCovid +veprisoners

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या