सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 11 साल का बच्चा मर्सिडीज चलकार अपनी दादी को घर ले जाते दिख रहा है. इंडियानापोलिस के इस बच्चे का नाम PJ Brewer है. PJ अपने घर के पास ही एक इलाके में गो-कार्ट चला रहा था जब उसकी दादी वाक करने के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान बच्चे ने देखा कि उसकी दादी कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहीं है और एक खंबे के बल टिकी हुई है. दादी की ये हालत देखकर पीजे ने मर्सिडीज बेंज कार की चाबी निकाली और दादी को कार में बिठाकर घर ले गया.
दादी ने बताया कि पीजे के पास गाड़ी का लाइसेंस नहीं है लेकिन उसने कई बार घर के बाहर कार चलायी है. उन्होंने बताया कि पीजे ने बहुत आराम से सावधानी बरतते हुए गाड़ी को घर तक चलाया और गैराज में रख दिया. जिसके बाद पीजे मुझे घर के अंदर ले गया और ग्लूकोस की टैबलेट दी. अब उसका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.