बिहार के 5 जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश (Heavy rain) के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है. उधर राज्य में वज्रपात की अलग-अलग कई घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा मोकामा में 3 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा सिवान और दरभंगा के दो-दो तथा वैशाली, समस्तीपुर व आरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई.
मुसीबत ये है कि मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए आरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है, वहां पहले ही काफी बारिश होने से स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई है.