भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में लाइन एक्चुअल कंट्रोल से 10 हजार जवानों को हटाया है. न्यूज़ वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर
के दायरे से चीनी सैनिक हट गए हैं. माना जा रहा है कि लद्दाख में शून्य से नीचे गिरते तापमान की वजह से चीन ने ये कदम उठाया है. सेना का कहना है कि लद्दाख में भारतीय सीमा के पास पारंपरिक तौर पर जहां चीनी सैनिक ट्रेनिंग करते थे वो जगह फिलहाल खाली नज़र आ रही है.