24 घंटे में देश में 1.86 लाख नए केस, 44 दिनों में सबसे कम आंकड़ा

Updated : May 28, 2021 10:49
|
Editorji News Desk

दो दिनों के बाद देश में कोरोना के नए केसों (New cases of corona) की संख्या 24 घंटे में 2 लाख से कम रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक भारत में 24 घंटे में 1 लाख 86 हजार 364 नए केस आए जबकि 3, 660 मरीजों की कोरोना ने सांसें थाम लीं. अच्छी बात ये है कि देश में 44 दिनों बाद कोरोना के नए केसों में इतनी कमी दिखी है. इससे पहले बीते 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार केस आए थे. जाहिर है कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona)की रफ्तार थोड़ी मंद पड़ी है.

देश में फिलहाल 23 लाख 43 हजार 152 एक्टिव केस है. बुघवार को ये संख्या 24 लाख 26 हजार 658 थी. यानी 24 घंटे में 76 हजार से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं. बहरहाल देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 75 लाख 55 हजार 457 हो गई है जबकि अब तक 3 लाख 18 हजार 895 मरीजों की मौत हो चुकी है. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर बात करें तो गुरुवार को देश में 29.19 लाख लोगों को टीका लगाया गया. वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा अब 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 हो चुका है. देश में कोरोना से पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से कम और रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है.

corona in indiacovid 19 death

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?