देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार तेज हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक 24 घंटे में भारत में 1 लाख 34 हजार 154 नए केस आए और 2.887 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली.
बता दें कि मंगलवार को देश में करीब 1.33 लाख नए केस आए थे और 3207 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले सोमवार को देश में 1.27 लाख केस आए थे. देश में 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 499 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये है कि देश में लगातार 21वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं.
यह भी पढ़ें | SBI की रिपोर्ट में जताई गई आशंका, दूसरी लहर की तरह ही घातक साबित हो सकती है कोरोना की थर्ड वेव
एक्टिव केसों की बात करें तो फिलहाल इनकी संख्या 17 लाख 13 हजार 413 है. 24 घंटे में देश में 80,232 एक्टिव केस कम हुए हैं. देश में कोरोना से डेथ रेट 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा है.
वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में बीते 24 घंटे में 24 लाख 26 हजार टीके लगाए गए. इससे वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 22 करोड़ 10 लाख 43 हजार 693 हो गया है. बहरहाल देश में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या दो करोड़ 84 लाख 41 हजार 986 हो गई है जबकि मौतों की कुल संख्या 3 लाख 37 हजार 989 हो गई है.
यह भी पढ़ें | आ रही है दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन, केन्द्र ने बुक कर ली 30 करोड़ डोज़