ग्रहों की स्थिति-एक परिवर्तन हुआ है। मंगल स्वग्रही थे अब वो राहु के साथ वृषभ राशि में अंगार योग बना रहे हैं। यह जनसमुदाय के लिए खराब समय है। खासकर इसका मेष और वृश्चिक के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा और सबके स्वास्थ्य पर इसका खराब असर पड़ेगा क्योंकि मंगल रक्त हैं। रक्त का विकारयुक्त होना सबके लिए खराब होता है। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।