IPL Auction 2023 LIVE : आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिके सैम करन, कैमरून ग्रीन को 17.50 तो स्टोक्स को मिले 16.50 करोड़ 

IPL Auction 2023 LIVE : आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिके सैम करन, कैमरून ग्रीन को 17.50 तो स्टोक्स को मिले 16.50 करोड़ 

IPL Mini Auction 2023 UPDATES: 

आईपीएल मिनी ऑक्शन का समापन हो चुका है. आईपीएल इतिहास और आज के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन रहे, जिनको पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा. वहीं, कैमरून ग्रीन के लिए 17.50 करोड़ मुंबई ने लुटाए, जबकि बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. इसके साथ ही जो रूट को पहली बार आईपीएल ऑक्शन में खरीददार मिला और उनको राजस्थान रॉयल्स ने टीम में शामिल किया.आदिल राशिद अपना पहला आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर खेलेंगे.

पहले सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की मोटी बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया. वहीं, मयंक अग्रवाल के लिए हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई और उनको 8.25 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा है. केन विलियमसन गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे, जिनके लिए डिफेंडिंग चैंपियन ने 2 करोड़ रुपये दिए हैं.

ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों के नामों पर 10 टीमें बोली लगता हुई नजर आएंगी. ऑक्शन टेबल पर बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन जैसे प्लेयर्स होंगे, जिनके लिए माना जा रहा है कि सबसे बड़ी बोली लग सकती है. लिस्ट में टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज निकोलस पूरन, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, शाकिब अल हसन जैसे बड़े और अनुभवी नाम भी अपनी बारी का इंतजार करेंगे.

IPL 2023 Auction: पांच ऐसे विदेशी खिलाड़ी जिन पर जमकर बरसेगा पैसा! बन सकता है नया रिकॉर्ड

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल,जयदेव उनादकट, एन जगदीशन पर भी टीमों की नजर रहेगी. भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो शिवम मावी, यश ठाकुर, मुकेश कुमार भी ऑक्शन टेबल पर टीमों के बीच जंग करवाने का माद्दा रखते हैं. सबसे बड़ा पर्स सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास है और टीम इस ऑक्शन में अपने नए कप्तान की तलाश भी करेगी. पंजाब किंग्स भी हैदराबाद को कड़ी टक्कर दे सकती है, क्योंकि दूसरा सबसे बड़ा पर्स पंजाब के पास ही है.

 

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: नवीन उल हक लखनऊ के लिए खेलेंगे

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मुरुगन अश्विन भी राजस्थान के रॉयल बन गए हैं

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: जाम्पा राजस्थान के लिए खेलेंगे

केकेआर ने बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटिल दास को 50 लाख खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. वहीं, एडम जाम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 1.5 करोड़ में खरीद लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: दिल्ली के हुए रोसौव

रिले रोसौव को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.6 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. रोसौव भारत आए थे, तो उन्होंने शतक जमाया था.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: सोनू आरसीबी की ओर से खेलेंगे

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: केकेआर से खेलेंगे डेविड वीजे

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: जोश लिटिल को गुजरात ने किया शामिल

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटंस ने 4.4 करोड रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. लिटिल टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ले चुके हैं. आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं जोश लिटिल.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: आरसीबी से खेलेंगे राजन

राजन कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 70 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है. राजन तेज गेंदबाज हैं और उत्तराखंड की ओर से खेलते हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मार्को जेनसन के भाई को मुंबई ने खरीद लिया है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैदराबाद की ओर से खेलेंगे मयंक

मयंक डागर के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.80 करोड़ में खरीदा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मुंबई के पीयूष और लखनऊ के हुए अमित मिश्रा

मुंबई इंडियंस ने पीयूष चावला को 50 लाख में खरीद लिया है. पीयूष के पास अनुभव मौजूद है. वहीं, अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: जेमिसन को मिला चेन्नई का साथ

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है. यह बेहतरीन खरीद है सीएसके की ओर से. 

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: चमीरा को भी नहीं मिला खरीददार

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शनाका रहे अनसोल्ड

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: डैनियल सैम्स को लखनऊ ने खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डैनियल सैम्स को महज 75 लाख में खरीद लिया है. यह एक बेहतरीन खरीद है, क्योंकि गेंदबाजी के साथ सैम्स बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शेफर्ड लखनऊ की ओर से खेलेंगे

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: डेविड मलान रहे अनसोल्ड

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिल सकता है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: बैंगलोर के हुए विल जैक्स

विल जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. जैक्स इंग्लैंड की ओर से उभरते हुए खिलाड़ी हैं और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी दमखम दिखा सकते हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: दिल्ली से खेलेंगे मनीष

दिल्ली कैपिटल्स को मनीष पांडे ने 2.4 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. मनीष पिछले सीजन लखनऊ की ओर से खेले थे.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मुकेश कुमार को मिले 5.50 करोड़

20 लाख के बेस प्राइस वाले बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है. घरेलू क्रिकेट में मुकेश का प्रदर्शन हाल फिलहाल में कमाल का रहा है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: गुजरात से खेलेंगे मावी

शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. मावी के लिए गुजरात को राजस्थान के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शिवम मावी के लिए बोली जारी

शिवम मावी के लिए कोलकाता और चेन्नई के बीच जंग शुरू हो चुकी है. 1 करोड़ की बोली मावी के लिए पार हो चुकी है. अब बोली 5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: केकेआर से खेलेंगे वैभव

पिछले सीजन पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले वैभव अरोड़ा को केकेआर ने 60 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ लिया है. यश ठाकुर को लखनऊ ने 45 लाख देकर टीम से जोड़ लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: केकेआर के लिए खेलेंगे जगदीशन

एन जगदीशन को केकआर ने 90 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. वहीं, केएस भरत को 1.2 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: निशांत के लिए सीएसके ने खेला दांव

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: समर्थ दिल्ली से जुड़ गए हैं

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: प्रियम गर्ग को खरीददार नहीं मिल सका

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: विवंत शर्मा हैदराबाद के लिए खेलेंगे

जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर विवंत शर्मा के लिए हैदराबाद ने लंबी लड़ाई लड़ते हुए उनको 2.60 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल कर लिया है. एक और जम्मू का क्रिकेटर हैदराबाद की तरफ. 

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शेख राशिद सीएसके लिए खेलेंगे

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: अनमोलप्रीत अनसोल्ड

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: धोनी के साथ जुड़ा बेन स्टोक्स का नाता

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: ऐतिहासिक पल

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मुजीब-शम्सी को नहीं मिला खरीददार

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: जाम्पा अनसोल्ड

चौंकाने वाली खबर यह है कि एडम जाम्पा अनसोल्ड रहे हैं आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में. 

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैदराबाद से खेलेंगे राशिद

आदिल राशिद आईपीएल का अपना पहला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे. हैदराबाद ने अभी तक कुछ बढ़िया खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मुंबई ने कमाल की डील कर ली है यह

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: लखनऊ ने उनादकट को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जयदेव उनादकट को 50 लाख रुपये देकर अपनी टीम में जोड़ लिया है. यह एक बढ़िया मूव है लखनऊ की ओर से और काफी कम दाम में मिल गए हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: बैंगलोर के हुए टॉपले

रीस टॉपले को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: क्रिस जोर्डन अनसोल्ड

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: पूरन की हुई बल्ले-बल्ले

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: दिल्ली के लिए खेलेंगे सॉल्ट

फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. सॉल्ट एक दमदार बल्लेबाज हैं और दिल्ली के काफी काम आ सकते हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैदराबाद के हुए क्लासेन

हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है. क्लासेन एक बढ़िया टी-20 बल्लेबाज हैं इसमें कोई दो राय नहीं है. हैदराबाद ने सही चुनाव किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: पूरन के लिए लखनऊ ने बहाया पैसा

निकोलस पूरन पर जमकर पैसों की बरसात हो गई है और उनको 16 करोड़ खर्च करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: पूरन के लिए जंग जारी

निकोलस पूरन के नाम पर इस समय बोली लग रही है. पूरन के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग देखने को मिल रही है. बोली 5 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: धोनी के साथ खेलेंगे स्टोक्स

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में धोनी के साथ खेलते नजर आएंगे. चेन्नई ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2022 Auction LIVE: स्टोक्स के लिए बोली जारी

सैम करन और कैमरून ग्रीन के बाद अब बेन स्टोक्स के लिए बड़ी बोली जारी है. लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जमकर लड़ाई चल रही है. बोली अभी ही 13 करोड़ के पार चली गई है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: 17.50 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन

लीजिए एक और बड़ा रिकॉर्ड बन गया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस ने पानी की तरह पैसा बहा दिया है और ग्रीन नीली जर्सी में 17.50 करोड़ रुपये लेकर खेलेंगे.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: ग्रीन के लिए शुरू हुई लड़ाई

कैमरून ग्रीन के लिए जमकर बोली चल रही है और महज एक मिनट में बोली 11 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: राजस्थान के हुए होल्डर

जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. राजस्थान की ओर से यह एक बढ़िया मूव है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: सैम करन ने इतिहास रच डाला है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: होल्डर के लिए बोली जारी

जेसन होल्डर के लिए बोली जारी है और अबतक वह 3 करोड़ पार कर चुके हैं. होल्डर बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उनका पिछले सीजन दमदार रहा था लखनऊ की ओर से.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: गुजरात के हुए ओडियन स्मिथ

ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. वहीं, सिकंदर रजा बेस प्राइस में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2022 Auction LIVE: सैम करन बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

सैम करन ने आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं. सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है. सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2022 Auction LIVE: सैम करन के लिए लड़ाई जारी

सैम करन के लिए बोली एकदम वैसे ही चल रही है जैसा हम और आपने सोचा था. बोली अभी 11 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. मुंबई इंडियंस सैम करन के पीछे पड़ गई है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शाकिब अनसोल्ड, सैम करन के लिए बोली शुरू

शाकिब अल हसन पहली राउंड की बोली में अनसोल्ड रहे हैं. अब सबसे बड़ा नाम ऑक्शन टेबल पर आ चुका है और वो है सैम करन का.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: शाकिब के लिए बोली शुरू

दूसरे सेट का आगाज हो चुका है और पहला नाम शाकिब अल हसन का है. शाकिब केकेआर की ओर से पहले खेल चुके हैं और उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: बेन स्टोक्स ने भी ब्रूक को बधाई दी है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: दूसरे सेट में ऑलराउंडर पर लगेगी बोली

पांच मिनट का ब्रेक है और अब इसके बाद दूसरे सेट में ऑलराउंडर आने वाले हैं, जिनका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. दूसरे सेट में बेन स्टोक्स, शाकिब अल हसन, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे बड़े नाम दिखाई देंगे. कहीं मत जाइए अपने सीट पर से.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: रोसौव को भी पहली बोली में खरीददार नहीं मिल सका है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: चेन्नई के हुए रहाणे, तो रूट अनसोल्ड

अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीद लिया है. वहीं, जो रूट पहली बोल में अनसोल्ड रहे हैं. रूट के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मयंक भी हुए हैदराबाद के

मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 8.25 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम में शामिल कर लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैरी ब्रूक मालामाल हुए हैं

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: मयंक अग्रवाल के लिए जंग जारी

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के लिए जमकर जंग चल रही है. मयंक पिछले साल पंजाब किंग्स के कप्तान रहे थे. बोली 3 करोड़ के पार अभी भी पहुंच चुकी है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैरी ब्रूक के लिए हैदराबाद ने बहाया पैसा

लंबी जंग के बाद हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ब्रूक का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: हैरी ब्रूक के नाम पर लगी रही बोली

दूसरा नाम इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक है. ब्रूक के लिए टीमों के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त जंग चल रही है. बोली अभी तक 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: गुजरात के हुए विलियमसन

पहला नाम ऑक्शन टेबल में केन विलियमसन का है. विलियमसन के लिए पहली बोली गुजरात टाइटंस ने लगाई है. गुजरात ने विलियमसन को बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीद लिया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: पहले सेट में बल्लेबाजों पर लगेगा दांव

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आगाज हो चुका है और पहले सेट में बल्लेबाजों पर बोली लगनी है. कई बड़े बल्लेबाज इस लिस्ट में मौजूद हैं और कोई ना कोई 10 करोड़ का आंकड़ा यकीनन पार करेगा यह तय है.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: सज गया है आईपीएल का बाजार

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: तैयारी हैं आप फिर, स्टेज सज चुका है

तैयारी कर लीजिए अब से महज कुछ मिनट बाद ही आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आगाज होने वाला है. बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, सैम करन समेत कई बड़े नाम ऑक्शन टेबल पर हैं आज. कौन बिकेगा आज सबसे महंगा देखना दिलचस्प होगा.

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: राजस्थान के रिटेन हुए प्लेयर्स को देख लीजिए

IPL Auction 2023 LIVE: राजस्थान के रिटेन हुए प्लेयर्स को देख लीजिए
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: दिल्ली ने किस-किस को रिटेन किया है देख लीजिए

IPL 2023 Auction LIVE: दिल्ली ने किस-किस को रिटेन किया है देख लीजिए
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

IPL Auction 2023 LIVE: पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने काफी कम प्लेयर्स को रिलीज किया है

IPL 2023 Auction LIVE: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने काफी कम प्लेयर्स को रिलीज किया है
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट हैदराबाद के लिए काफी कम है

IPL Auction 2023 LIVE: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट हैदराबाद के लिए काफी कम है
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: पांच बार की चैंपियन मुबंई ने इन प्लेयर्स को रिटेन किया है

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL Auction 2023 LIVE: ऑक्शन टेबल पर इन नामों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: केकेआर द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट

IPL 2023 Auction LIVE: केकेआर द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट
Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: कौन है आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

Sep 02, 2022 10:53 IST

IPL 2023 Auction LIVE: टीमों के स्क्वॉड और पर्स पर नजर डाल लीजिए

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.