Sep 02, 2022 10:53 IST
UP: गौतमबुद्ध नगर में 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और एक लाख लीटर शराब जब्त
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श अचार संहिता के बाद से करीब 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और एक लाख लीटर अवैध शराब जब्त की है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक जिले में 6 करोड़ 34 लाख 38 हजार रुपये की अघोषित राशि जब्त की गई है. पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुसार, जिले से अब तक 1 लाख 11 हजार 19 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. पुलिस ने इसके साथ ही 177 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं. वहीं 7,915 लाइसेंसी हथियारों को मतदान से पहले जमा कराया गया है.
Sep 02, 2022 10:53 IST
प्रियंका गांधी ने जारी किया 'उन्नति विधान',किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा
UP विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने अपना तीसरा घोषणा पत्र जारी किया है, उसका नाम दिया है 'उन्नति विधान'. इस घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, रोजगार से लोगों के इलाज तक के वादे किए गए हैं. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में लोगों की आवाज शामिल है. इसमें, रोजगार, महंगाई के मुद्दे अहम हैं. अब आपके बताते हैं कांग्रेस के घोषणापत्र के मुख्य बिंदु.

Sep 02, 2022 10:53 IST
UP Election 2022: ओपी राजभर का वादा- सरकार बनी तो बाइक पर 3 सवारियों की होगी इजाजत
सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने ऐलान किया कि यूपी में अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो यूपी में बाइक पर तीन सवारी लेकर चलने पर कोई चालान नहीं कटेगा. राजभर ने कहा कि, “एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्रियों को ले जाया जाता है और चालान नहीं होता है. अगर 3 लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो 3 सवारियां फ्री में बाइक चला सकेंगे, नहीं तो जीपों/ट्रेनों का चालान कर देंगे.”

Sep 02, 2022 10:53 IST
UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल का इस्तीफा, 'शक्ति विधान' वाली वंदना BJP मे
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने का ऐलान कर दिया है। वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं
Sep 02, 2022 10:53 IST
UP Election: हिजाब विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी- महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक
कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर चल रहे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के लिए दिए अपने नारे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का भी इसमें जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान की ओर से दिया गया है.

Sep 02, 2022 10:53 IST
UP Chunav 2002: दिनेश शर्मा बोले- सपा-बसपा के शासन में वोट के लिए कराए जाते थे दंगे
पीलीभीत में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल से यूपी की दशा और दिशा बदल गई है। पांच सालों में अपराध का उन्मूलन हुआ है। सब पार्टियां मिलकर भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। वोट विभाजन का लाभ लेने के लिए लोग सांप्रदायिक दंगा कराते थे। सपा सरकार में प्रदेश में 700 और बसपा सरकार में 264 दंगे हुए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर काम किया। एक भी दंगा नहीं हुआ।

Sep 02, 2022 10:53 IST
Punjab Election 2022: सिद्धू ने किया खुलासा, बताया – क्यों नहीं गया AAP में ?
पंजाब में CM चेहरा न बन पाने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में खुद के जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सिद्धू के मुताबिक आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते थे कि मैं चुनाव लड़ूं...वे चाहते थे मैं सिर्फ प्रचार करूं.
सिद्धू ने बताया कि केजरीवाल के साथ उनकी बैठक हुई थी. जिसमें उन्होंने कहा कि आप प्रचार करें, हम आपकी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे और उन्हें मंत्री बनाएंगे. सिद्धू के मुताबिक इसी वजह से आप में शामिल होने को लेकर उनकी बात नहीं बनी.

Sep 02, 2022 10:53 IST
UP Election 2022: छपरौली से BJP प्रत्याशी पर हुआ गोबर से हमला, कार्यकर्ताओं की हुई पिटाई
यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले बागपत से आई तस्वीरें BJP की चिंता बढ़ा सकती है. दरअसल यहां मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने से पहले बीजेपी प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला के रोड शो पर हमला हो गया. जैसे ही बीजेपी प्रत्याशी का रोड शो छपरौली कस्बे में पहुंचा तभी आक्रोशित भीड़ ने हमला बोल दिया. भाजपा प्रत्याशी और उसके काफिले पर गोबर फेंका गया. इस दौरान, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी जमकर लाठी-डंडों से पिटाई की.