Aug 06, 2022 19:37 IST
CWG 2022 LIVE: रोहित टोकस ने दिलाया ब्रॉन्ज
रोहित टोकस अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं. रोहित के नाम ब्रॉन्ज मेडल रहा है. जीत के लिए रोहित ने जोर तो बहुत लगाया, लेकिन विपक्षी बॉक्सर उन पर भारी पड़ा.
Aug 06, 2022 19:31 IST
CWG 2022 LIVE: रोहित टोकस का सेमीफाइनल जारी
बॉक्सिंग में रोहित टोकस इस समय अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे हैं. दो राउंड में मैच बराबरी का रहा है.
Aug 06, 2022 18:40 IST
CWG 2022 LIVE: पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी है.
Aug 06, 2022 18:17 IST
CWG 2022 LIVE: हॉकी सेमीफाइनल में 2-1 से आगे भारत
पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. तीन क्वार्टर का खेल हो चुका है और अभी भारत फाइनल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.
Aug 06, 2022 17:41 IST
CWG 2022 LIVE: सेमीफाइनल में 2-0 से आगे भारत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब 2-0 से आगे हो चली है. मंदीप ने कमाल का गोल मारते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया है.
Aug 06, 2022 17:06 IST
CWG 2022 LIVE: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल शुरू
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है.
Aug 06, 2022 16:08 IST
CWG 2022 LIVE: पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज
पूजा गहलोत ने रेसलिंग में भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है. पूजा ने एकतरफा अंदाज में स्कॉटलैंड की पहलवान को चारों खाने चित किया.
Aug 06, 2022 16:03 IST
CWG 2022 LIVE: रेसलर पूजा का मुकाबला शुरू
पूजा गहलोत का ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला शुरू हो चुका है. रेसलिंग में अबतक हर खिलाड़ी ने किसी ना किसी मेडल पर कब्जा जमाया है.
Aug 06, 2022 15:38 IST
CWG 2022 LIVE: महिला डबल्स टेबल टेनिस में हाथ लगी निराशा
मनिका बत्रा और दिया की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी है और टेबल टेनिस के महिला डबल्स में भी भारत का सफर समाप्त हो चुका है.
Aug 06, 2022 14:52 IST
CWG 2022 LIVE: जैस्मीन ने दिलाया ब्रॉन्ज
जैस्मीन अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई हैं और उनको ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है. जैस्मीन को सेमीफाइनल में 2-3 से हार झेलनी पड़ी.
Aug 06, 2022 14:43 IST
CWG 2022 LIVE: जैस्मीन पहले राउंड में पीछे
जैस्मीन का सेमीफाइनल मुकाबला जारी है. पहले राउंड में जैस्मीन के पक्ष में दो जज ने फैसला दिया है, जबकि तीन खिलाफ गए हैं. दूसरा राउंड इस मुकाबला का नतीजा तय करेगा.
Aug 06, 2022 14:00 IST
CWG 2022 LIVE: निकहत जरीन ने मारी फाइनल में एंट्री
निकहत जरीन ने सेमीफाइनल मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया है और फाइनल में एंट्री मारी ली है. सिल्वर मेडल तो पक्का हो गया है और फाइनल में निकहत अब गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी.
Aug 06, 2022 13:52 IST
CWG 2022 LIVE: निकहत जरीन का मुकाबला जारी
निकहत जरीन अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरी हैं. पहले राउंड भारतीय महिला बॉक्सर के नाम रहा है. अगर आगे भी यही फॉर्म जारी रही तो फाइनल में जगह बना लेंगी निकहत.
Aug 06, 2022 13:12 IST
IND-W vs ENG-W: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराते हुए इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत एंड कंपनी फाइनल में पहुंच गई है और गोल्ड मेडल के लिए मैच खेलेगी.
Aug 06, 2022 13:05 IST
IND-W vs ENG-W: आखिरी ओवर में जीत के लिए इंग्लैंड को 14 की दरकार
इंग्लैंड की टीम को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने हैं. यह सेमीफाइनल मैच अब किसी ओर भी जा सकता है.