Sep 02, 2022 10:53 IST
RRB Group D Admit Card 2022 हुआ जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी 2022 भर्ती परीक्षा फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in/railwayboard पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
AIIMS Faculty Recruitment 2022 : AIIMS में काम करने का मौका?
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस समय आपके पास एक अच्छा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने फैकल्टी पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एम्स के वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जा सकते हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
JEE Advanced Admit Card 2022 : एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
Step 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
Step 2 : अब होमपेज पर दिए गए Admit Card पर क्लिक करें।
Step 3 : अपनी लॉगिन डिटेल सबमिट करें।
Step 4 : जेईई एडवांस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 5 : डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Sep 02, 2022 10:53 IST
JEE Advanced Admit Card 2022 : जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड जारी
जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की गई थी।
Sep 02, 2022 10:53 IST
BSF Head Constable Vacancy 2022 : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
शैक्षिक योग्यता - इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।
आयु-सीमा - उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी)
सैलरी - 25500 से 81100 रुपये तक प्रतिमाह (Salary of BSF Head Constable)
Sep 02, 2022 10:53 IST
BSF Head Constable Vacancy 2022 : कब तक कर सकते हैं आवेदन?
सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती (BSF Bharti 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 1312 पदों को भरा जाना है। योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2022 है।
Sep 02, 2022 10:53 IST
JSSC Recruitment 2022 : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर आवेदन करने के लिए झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है।
आयु-सीमा - आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।
Sep 02, 2022 10:53 IST
JSSC Recruitment 2022 : कैसे करें आवेदन ?
Step 1 : उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
Step 2 : होम पेज पर दिखाई दे रहे परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : अब मांगी जा रही सभी दर्ज कर के लॉगिन करें।
Step 4 : मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 5 : भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Sep 02, 2022 10:53 IST
JSSC Recruitment 2022 : झारखंड एसएससी ने निकाली बंपर भर्तियां
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास इस समय एक अच्छा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) की ओर से झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर, से 10 अक्तूबर, 2022 तक तय की गई है।
Sep 02, 2022 10:53 IST
Sarkari Naukri 2022 Live : ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती
जियोलॉदिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भर्तियां निकाली है। ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती के तहत कुल 13 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
Sarkari Naukri 2022 Live : एएसओ परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि जारी
ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अनुभाग अधिकारी पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। एएसओ पदों के लिए आयोग लिखित परीक्षा आयोजित कराता है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है वे opsc.gov.in पर उपलब्ध ओपीएससी एएसओ संशोधित तिथि डाउनलोड कर सकते हैं।