Jul 22, 2022 05:37 IST
CBSE Result 2022 Live : Umang App पर इस तरह देखें रिजल्ट
Step 1 : सबसे पहले Umang app खोले।
Step 2 : Umang app पर साइन इन करें।
Step 3 : इसके बाद All Services पर क्लिक करें।
Step 4 : अब CBSE के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 5 : अब आपको जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसका चयन करें।
Step 6 : अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
Step 7 : रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा.
Jul 22, 2022 05:34 IST
CBSE Class 12th Result : इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
Jul 22, 2022 05:31 IST
CBSE Class 12th Result 2022 Live : How to check CBSE Board Result?
Step 1 : CBSE Board Result देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
Step 2 : होमपेज पर दिए CBSE Class 10th Result 2022 और CBSE Class 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ चेक करें।
Step 4 : रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Step 5 : भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
Jul 20, 2022 10:15 IST
CBSE Result 2022 Live : देखें पिछले साल का पास प्रतिशत
जानिए कक्षा 10वीं का बीते 5 साल का पास प्रतिशत
2021- 99.04%
2020- 91.46%
2019- 91.10%
2018- 86.7
2017- 93.12%
Jul 20, 2022 09:59 IST
CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Live : जल्द जारी होंगे बोर्ड के नतीजे
देश भर में सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12वीं के परिणाम का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के टर्म 2 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड आज शाम कक्षा 10वीं के टर्म 2 रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
Jul 18, 2022 12:08 IST
CBSE Result 2022 Live : रिजल्ट आने में क्यों हो रही है देरी?
शिक्षा मंत्री प्रधान ने सीबीएसई को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि, सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक हुई थी। इसके बाद परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कम से कम 45 दिनों समय लगता है। अभी तो करीब 30 दिन हुए है। नतीजे समय पर ही आएंगे।
Jul 18, 2022 10:15 IST
CBSE Result 2022 Live : पहले 10वीं का रिजल्ट होग जारी
अगर पिछले आंकड़ो को देख तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। इसके दो से तीन के अंदर ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। इसी क्रम को जारी रखते हुए बोर्ड इस बार भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकते है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
Jul 18, 2022 09:45 IST
CBSE Result 2022 Live : Toppers को किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल 10वीं और 12वी के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि, इस बारे में बोर्ड के द्वारा अभी तक कोई अधिकारीक जानकारी नहीं दी गई है।
Jul 18, 2022 07:56 IST
CBSE Result 2022 Live : Digilocker पर देखें अपना रिजल्ट
अक्सर देखने को मिलता है कि CBSE रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी लोड पड़ता है जिसके कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में छात्र Digilocker के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। Digilocker पर रिजल्ट देखने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी
Jul 18, 2022 07:48 IST
CBSE Result 2022 Live : SMS के जरिए कैसे देखें परिणाम
CBSE बोर्ड के परिणाम छात्र SMS के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सेज बॉक्स में जाकर cbse10/cbse12 roll number टाइप कर 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। कुछ देर में ही आपका रिजल्ट मैसेज के जरिए भेज दिआ जाएगा।
Jul 18, 2022 07:07 IST
CBSE Board Result 2022 Live : समय से पहले आ सकते हैं नतीजे?
पिछले आंकड़ो को देखा जाए तो CBSE Board हर बार एकदम से रिजल्ट जारी करता है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि CBSE Board इस बार भी ऐसा कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ तैयार रखें।
Jul 18, 2022 06:13 IST
CBSE Result 2022 Live : पास होने के लिए कितने प्रतिशत मार्क्स होना जरूरी
वैसे तो अधिकतर छात्रों को पता ही होगा कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक होना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजत करता है।
Jul 18, 2022 06:03 IST
CBSE Result 2022 Live : जल्द जारी होगा रिजल्ट का नोटिफिकेशन
बोर्ड ने अभीतक रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना के जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
Jul 18, 2022 04:48 IST
CBSE Result 2022 Live : कितने छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 1454370
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 2116209