Sep 02, 2022 10:53 IST
Latest Entertainment News : फिल्म Laal Singh Chaddha पर केस दर्ज
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'(Laal Singh Chaddha) रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही फिल्म 'शाबाश मिठू' भी विवादों में आ गई है। दरअसल, दिव्यांगों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में इन दोनों फिल्मों पर एक शिकायत दर्ज की गई है। 70 प्रतिशत लोकोमोटर डिसेबिलिटी से ग्रसित डॉक्टर्स के सह-संस्थापक डॉ सतेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। Read more
Sep 02, 2022 10:53 IST
Suniel Shetty ने बताया KL Rahul और Athiya Shetty की वेडिंग प्लानिंग के बारे में
क्रिकेटर KL Rahul और एक्ट्रेस Athiya Shetty के रिलेशनशिप की चर्चाएं अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच अथिया के पिता Sunil Shetty ने दोनों की शादी को लेकर कहा, “जब बच्चे चाहेंगे तब शादी होगी।' Read more
Sep 02, 2022 10:53 IST
Latest Entertainment News : Shefali Shah ने #Boycottbollywood पर की खुलकर बात
Latest Entertainment News : शेफाली शाह अपनी अपकमिंग सीरीज Delhi Crime 2 के दूसरे सीजन का खूब प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की है। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, “ये एक ट्रेंड है। मुझे नहीं लगता कि ये लंबे समय तक चलने वाला है। फिल्में क्रिकेट की तरह एक संस्कृति हैं। लोगों की अपनी बात होती है, अपनी राय होती है, लेकिन हमें बहुत प्यार और सराहना भी मिलती है। मुझे लगता है कि बस ये कहना चाहिए कि हमने कोशिश की और हम आगे बढ़ते हैं।” Read more
Sep 02, 2022 10:53 IST
Raju Srivastava Health Update : जानें कैसी है अब राजू श्रीवास्तव की तबीयत
राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य अब स्थिर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को छोड़कर उनकी पूरी बॉडी सामान्य रूप से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि मेडियन के ब्रेन का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ऐसे में डॉक्टर्स अब न्यूरो फीजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं।
Sep 02, 2022 10:53 IST
Latest Entertainment News : करिश्मा कपूर फिल्म 'जीत' को 26 साल पूरे हुए
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म 'जीत' (Jeet) को रिलीज हुए आज पूरे 26 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से फिल्म का एक स्टिल फुटेज शेयर शेयर करते हुए लिखा, “जब हम सपने देखते थे, हमारा फर्स्ट आउटडोर शूट।” फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट पहनी हैं। Read more
Sep 02, 2022 10:53 IST
Avatar release in theater : थिएटर में वापस लौट रही है हॉलीवुड फिल्म अवतार
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार’ 13 साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के मेकर्स हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। वतार ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म का नया ट्रेलर भी रिलीज किया है। मेकर्स ने ट्रेलर करते हुए लिखा, “23 सितंबर को अवतार आपकी बिग स्क्रीन पर वापस लौट रही है, लेकिन सिर्फ एक सीमित समय के लिए। ये नया ट्रेलर देखिए।”
Sep 02, 2022 10:53 IST
Latest Entertainment News : जल्द रिलीज होगा Vikram Vedha का टीज़र
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha Teaser) का टीज़र आज यानी 24 अगस्त को 11 बजे रिलीज किया जाएगा। फैंस बेसब्री से फिल्म के टीज़र का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है।