Honor की धांसू स्मार्टवॉच लॉन्च

By Editorji News Desk
Published on | Nov 24, 2023

Honor Watch 4

ऑनर ने Honor Watch 4 स्मार्टवॉच का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. इस नए वेरिएंट में मोनट पर्पल कलर का बेल्ट दिया गया है

Honor Watch 4 कीमत

वॉच की कुल कीमत लगभग 12 हजार रुपये है. कंपनी ने अब इस वॉच को मोनट पर्पल कलर के बेल्ट के साथ लॉन्च किया है

Honor Watch 4 फीचर्स

नई ऑनर वॉच 4 में दाईं ओर बटन के साथ एक चौकोर डायल है. वॉच में एक स्लीक मेटल केस मिलता है. इसमें 1.75-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है

Honor Watch 4 बैटरी लाइफ

स्मार्टवॉच 10 दिनों तक चल सकती है, 24-घंटे eSIM सिनेरियो में, यह 3 दिन या उससे अधिक समय तक चलती है.

Honor Watch 4 फिटनेस ट्रैकर

इसमें 12 प्रोफेनशल वर्कआउट सहित 85 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है. वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर है

Honor Watch 4 वॉचफेस

वॉच में 300 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट मिलता है. वॉच में जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है

Honor Watch 4 वॉटर रेजिस्टेंट

वॉच में GPS सपोर्ट भी मिलता है और यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है. इसमें 4GB स्टोरेज मिलता है.