आज देश मना रहा है National Sports Day

By Editorji News Desk
Published on | Aug 29, 2023

आज है हॉकी के जादूगर की जयंती

29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती मनाई जाती है. मेजर ध्यानचंद का जन्म 1905 में 29 अगस्त को इलाहाबाद में हुआ था.

Image Credit: wikipedia

हॉकी के महारथी थे मेजर ध्यानचंद

मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Image Credit: PTI

‘हॉकी का जादूगर’ के नाम से थे मशहूर

मेजर ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल था. वो गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में इतने निपुण थे कि उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाने लगा था.

Image Credit: PTI

ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ खेली थी हॉकी

मेजर ध्यानचंद ने 1922 और 1926 के बीच उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में भाग लिया था

Image Credit: PTI

मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार

2021 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था

Image Credit: PTI