टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. आईपीएल 2024 के आंकड़ों से सभी खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड जानिए.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 10 आईपीएल पारियों में 315 रन बनाए हैं. हालांकि, पिछली 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 54 रन बनाए हैं.
एलएसजी के खिलाफ गोल्डन डक आउट होने वाले हार्दिक का यह सीजन खराब चल रहा है. जिन्होंने 10 आईपीएल पारियों में सिर्फ 197 रन बनाए हैं.
आईपीएल 2024 की 10 पारियों में कोहली 147.49 के स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर हैं.
सीजन की खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में शतक के बाद जायसवाल फॉर्म में वापस आ गए हैं.
दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज चोट से वापसी के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. मुंबई के लिए उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 176 रन बनाए हैं.
कार एक्सीडेंट के बाद कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं और वे 11 आईपीएल मैचों में 398 रन बना चुके हैं.
सैमसन इस आईपीएल में बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन की 9 इनिंग में 4 फिफ्टी के साथ 385 रन बनाए हैं.
इस सीजन में लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शिवम दुबे ने सीएसके के लिए 172 के स्ट्राइक रेट और 58.33 के औसत से 350 रन बनाए हैं.
जड़ेजा 9 आईपीएल मैचों में 5 विकेट चटकाने के साथ 157 रन बना चुके हैं.
अक्षर पटेल ने इस आईपीएल में अब तक 9 पारियों में 149 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के स्पिनर ने 7.24 की इकॉनमी से 9 विकेट भी लिए हैं.
कुलदीप ने इस सीजन में 8 मैच खेल कर अब तक कुल 12 विकेट चटकाए हैं. चोट के कारण 3 मैच मिस करने के बावजूद दिल्ली के लिए कुलदीप के लिए शानदार सीजन रहा है.
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में 9 मैचों में 7 से भी कम की इकॉनमी के साथ 14 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं.
बाएं हाथ के गेंदबाज ने 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें इस सीज़न में SRH के खिलाफ 4 विकेट भी शामिल हैं.
मोहम्मद सिराज ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 9 मैचों में 9.50 की इकॉनमी से सिर्फ 6 विकेट लिए हैं.
9 मैचों में 13 विकेट के साथ चहल एक बार फिर टॉप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं. वह 200 आईपीएल विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने.