IPL 2022, SRH vs MI Highlights : हैदराबाद की जीत में चमके राहुल-उमरान, रोमांचक मैच में मुंबई की बजाई बैंड

Updated : May 18, 2022 01:12 IST

IPL 2022, SRH vs MI Highlights :

आईपीएल 2022 (IPL2022) के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ हो रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं. टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 76 और पूरन ने 38 रनों की शानदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 194 रन बनाने होंगे.

केन विलियमसन (Kane Williamson) की टोली को प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत चाहिए होगी. वहीं, रोहित (Rohit Sharma) की पलटन पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में मुंबई हैदराबाद का काम खराब करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हैदराबाद ने अबतक इस सीजन 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 में टीम ने हार का मुंह देखा है. मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में खेले 12 मुकाबलों में से मात्र 3 में जीत हासिल कर सकी है.

SRH vs MI Head to head

आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टक्कर अबतक 18 बार हुई है, जिसमें से 10 में जीत रोहित की पलटन को मिली है, तो 8 में मैदान हैदराबाद के शेरों ने मारा है. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने जा रही हैं.

SRH vs MI IPL 2022 प्लेइंग XI

Sunrisers Hyderabad: Abhishek Sharma, Priyam Garg, Kane Williamson (C), Rahul Tripathi, Aiden Markram, Nicholas Pooran, Washington Sundar, Bhuvneshwar Kumar, Fazalhaq Farooqi, Umran Malik, T Natarajan.

Mumbai Indians: Ishan Kishan, Rohit Sharma (C), Daniel Sams, Tilak Verma, Ramandeep Singh, Tristan Stubbs, Tim David, Sanjay Yadav, Jasprit Bumrah, Riley Meredith, Mayank Markande.

SRH vs MI 2022 मैच के लाइव अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए..

May 17, 2022 23:29 IST

SRH vs MI LIVE: आखिरकार हैदराबाद की हुई जीत

हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 3 रनों से हराया. आखिरी ओवर में मुंबई के बल्लेबाज 19 रन बनाने में नाकाम रहे. 

May 17, 2022 23:22 IST

SRH vs MI LIVE: भुवी ने 19वां ओवर फेंका मेडन

आखिरी ओवर में जीत के लिए अब मुंबई को 19 रनों की दरकार है. भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मेडन फेंका है, सही सुना है आपने मेडन. 

May 17, 2022 23:17 IST

SRH vs MI LIVE: रोमांचक हुआ मुकाबला

टिम डेविड नटराजन के ओवर में 26 रन कूटने के बाद रनआउट होकर चलते बने हैं. डेविड 18 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

May 17, 2022 23:09 IST

SRH vs MI LIVE: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लग गया है और ट्रिस्टन स्टब्स महज 2 रन बनाकर चलते बने हैं. स्टब्स अनलकी रहे और रनआउट होकर पवेलियन लौटे.

May 17, 2022 22:58 IST

SRH vs MI LIVE: उमरान मलिक को मिली तीसरी सफलता

उमरान मलिक ने डैनियल सैम्स को 15 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है. उमरान ने इस मैच में तीसरी सफलता हासिल की है. सैम्स 15 रन बनाकर चलते बने हैं.

May 17, 2022 22:52 IST

SRH vs MI LIVE: उमरान ने सही समय पर दिलाई सफलता

उमरान मलिक ने मैच की दूसरी सफलता हासिल करते हुए तिलक वर्मा को महज 8 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. हैदराबाद के हाथ सही समय पर विकेट लगा है. 

May 17, 2022 22:51 IST

SRH vs MI LIVE: बड़े शॉट्स की दरकार अब

14 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा 8 और डैनियल सैम्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. अगले छह ओवर में जीत के लिए 71 रनों की दरकार है.

May 17, 2022 22:37 IST

SRH vs MI LIVE:मुंबई को लगा दोहरा झटका

ईशान किशन को 43 रनों के स्कोर पर उमरान मलिक ने चलता कर दिया है. मुंबई ने अब एकसाथ दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं और अब यहां से एक साझेदारी की जरूरत है.

May 17, 2022 22:34 IST

SRH vs MI LIVE: रोहित चले पवेलियन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन की राह दिखा दी है. रोहित 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

May 17, 2022 22:15 IST

SRH vs MI LIVE: आगाज मुंबई के लिए जोरदार हुआ है

May 17, 2022 22:14 IST

SRH vs MI LIVE: रोहित-ईशान की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

7 ओवर में मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 57 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं. ईशान किशन 18 गेंदों में 25 और रोहित शर्मा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. अगली 78 गेंदों पर जीत के लिए अभी मुंबई को 138 रनों की दरकार है.

May 17, 2022 21:56 IST

SRH vs MI LIVE: लय में रोहित-ईशान की जोड़ी

4 ओवर के बाद खेल के बाद मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 29 रन लगा दिए हैं. रोहित शर्मा 17 और ईशान किशन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुंबई को शुरुआत अच्छी मिल गई है, बस इसको बरकरार रखना होगा.

May 17, 2022 21:43 IST

SRH vs MI LIVE: मुंबई की पारी का हुआ आगाज

मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है. सामने 194 रनों का बड़ा लक्ष्य है आज रात.

May 17, 2022 21:28 IST

SRH vs MI LIVE: बूम-बूम बुमराह के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि

May 17, 2022 21:23 IST

SRH vs MI LIVE: मुंबई के सामने 194 रनों का टारगेट

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 194 रन बनाने होंगे.

May 17, 2022 21:10 IST

SRH vs MI LIVE: लड़खड़ाई हैदराबाद की पारी

हैदराबाद की पारी अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है. तीन रन बनाकर टीम ने अब यह तीसरा विकेट गंवा दिया है. इस बार मार्करम 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. 

May 17, 2022 21:07 IST

SRH vs MI LIVE: हैदराबाद को लगा दोहरा झटका

44 गेंदों में खेली 76 रनों की दिल जीत लेने वाली राहुल त्रिपाठी की पारी आखिरकार खत्म हो गई है. रमनदीप सिंह ने हैदराबाद को चौथा झटका 174 के स्कोर पर दिया है. कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर अब उतरे हैं.

May 17, 2022 21:03 IST

SRH vs MI LIVE: पूरन चले पवेलियन

निकोलस पूरन की 22 गेंदों पर खेली गई 38 रनों की तूफानी पारी का अंत हो गया है. हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट 173 के स्कोर पर गंवाया है. हालांकि, पूरन अपना काम बखूबी कर गए हैं और दूसरे छोर पर अभी राहुल त्रिपाठी खड़े हैं.

May 17, 2022 20:54 IST

SRH vs MI LIVE: राहुल-पूरन बल्ले से मचा रहे तबाही

16 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 164 रन लगा दिए हैं. राहुल त्रिपाठी का बल्ला आग उगल रहा है और वह 41 गेंदों पर 69 रन कूट चुके हैं. वहीं, पूरन 19 गेंदों पर 37 रन जड़कर क्रीज पर बने हुए हैं.

May 17, 2022 20:44 IST

SRH vs MI LIVE: नंबर तीन पर खेलते हुए तीसरी फिफ्टी इस सीजन

May 17, 2022 20:43 IST

SRH vs MI LIVE: लाजवाब फिफ्टी राहुल त्रिपाठी के बल्ले से

राहुल त्रिपाठी ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. एक और कमाल की पारी इस युवा बल्लेबाज के बल्ले से. बड़े मैच में राहुल ने आज रात एकबार फिर से खुद को साबित करके दिखाया है.

May 17, 2022 20:28 IST

SRH vs MI LIVE: त्रिपाठी जी ने आज रात अपने बल्ले की चमक बिखरी है

May 17, 2022 20:20 IST

SRH vs MI LIVE: प्रियम गर्ग की पारी का हुआ अंत

प्रियम गर्ग 26 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं. मुंबई को दूसरी सफलता रमनदीप ने दिलाई है. 96 के स्कोर पर हैदराबाद ने अपना दूसरा विकेट गंवाया है.

May 17, 2022 20:20 IST

SRH vs MI LIVE: त्रिपाठी जी माहौल बना दिए हैं एकदम

राहुल त्रिपाठी का बल्ला जमकर बोल रहा है और वह चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं. 6 ओवर के पावरप्ले में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाकर 57 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. राहुल 24 और प्रियम गर्ग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

May 17, 2022 19:50 IST

SRH vs MI LIVE: त्रिपाठी से होगी हैदराबाद को बड़ी पारी की आस

4 ओवर का खेल हो चुका है और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 31 रन लगा दिए हैं. प्रियम गर्ग 9 और राहुल त्रिपाठी भी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

May 17, 2022 19:43 IST

SRH vs MI LIVE: हैदराबाद को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा महज 9 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अभिषेक को डैनियल सैम्स ने चलता किया है. 

May 17, 2022 19:36 IST

SRH vs MI LIVE: हैदराबाद की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आगाज हो चुका है और अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी है.

May 17, 2022 19:12 IST

SRH vs MI LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Sunrisers Hyderabad: Abhishek Sharma, Priyam Garg, Kane Williamson (C), Rahul Tripathi, Aiden Markram, Nicholas Pooran, Washington Sundar, Bhuvneshwar Kumar, Fazalhaq Farooqi, Umran Malik, T Natarajan.

Mumbai Indians: Ishan Kishan, Rohit Sharma (C), Daniel Sams, Tilak Verma, Ramandeep Singh, Tristan Stubbs, Tim David, Sanjay Yadav, Jasprit Bumrah, Riley Meredith, Mayank Markande.

May 17, 2022 19:08 IST

SRH vs MI LIVE: मुंबई के पक्ष में उछला है सिक्का

May 17, 2022 19:08 IST

SRH vs MI LIVE: दोनों टीमों में दो बदलाव

मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं और मयंक मारकंडे और संजय यादव की टीम में एंट्री हुई है. तो हैदराबाद ने प्रियम गर्ग, फजलहक फारुकी को शामिल किया है.

May 17, 2022 19:03 IST

SRH vs MI LIVE: हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडिंयंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी हैदराबाद की टीम करो या मरो मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी.

May 17, 2022 18:53 IST

SRH vs MI LIVE: विलियमसन बतौर ओपनर फेल

बतौर ओपनर आईपीएल के इतिहास में अबतक सबसे खराब स्ट्राइक रेट केन विलियमसन का रहा है. विलियमसन का स्ट्राइक रेट इस साल सिर्फ 76 का रहा है.

May 17, 2022 18:30 IST

SRH vs MI LIVE: आज सिर्फ जीत से ही बनेगी बात हैदराबाद के लिए