Weather Forecast Today Live Updates : दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी हिमपात

Updated : Oct 10, 2022 17:21 IST

Weather Forecast Update Delhi, UP, Bihar, Uttarakhand News in Hindi : भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है लेकिन इसकी वजह से सड़कों पर हुआ जलजमाव लोगों के लिए आफत बना हुआ है। मौसम विभगा ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को लेकर यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के 45 जिलों में तेजी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए कई जगहों में स्कूल भी आज बंद रहेंगे। 

दिल्ली की बात करें तो बीत दिन (9 अक्टूबर) यहां 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली वाले परेशान है। यहां  2007 के बाद अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से बूंदाबारी के साथ तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए इस Live Blog को फॉलो करें।

Weather Forecast News in Hindi

Oct 10, 2022 17:21 IST

Bihar Rain Live Updates : बिहार के इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

बिहार में अगले 48 में कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में अगले 2 दिन तेज बारिश हो सकती है। 

Oct 10, 2022 16:33 IST

Weather news in hindi : जानिए अक्टूबर में क्यों हो रही मूसलाधार बारिश है, देखें वीडियो

Oct 10, 2022 16:04 IST

Gurugram Weather Forecast Live :गुरुग्राम का मौसम का पूर्वानुमान

बारिश से गुरुग्राम का मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम में 11 और 12 अक्टूबर को भी  बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकताी है। कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Oct 10, 2022 15:30 IST

Delhi Rainfall Update Live : 11 और 12 को भी हो सकती है दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 10 अक्टूबर की सुबह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 अक्टूबर को बारिश रुकने के पूर्वानुमान है। 

Oct 10, 2022 14:50 IST

Weather Forecast Live : बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धंसी जमीन, देखें वीडियो

Oct 10, 2022 14:24 IST

Weather Forecast Live : दिल्ली के लाहौरी गेट में इमारत ढहने से बच्ची की मौत

दिल्ली में बारिश का कहर जारी है। दिल्ली के  लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में एक पुराना दो मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

Oct 10, 2022 13:33 IST

Weather Forecast Live : मध्य प्रदेश में बारिश से बुरा हाल, देखें वीडियो

Oct 10, 2022 13:07 IST

Up Weather Update Live : यूपी के 52 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट,कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी ,रायबरेली ,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या,अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लिए येलो अलर्ट जारी।

Oct 10, 2022 12:38 IST

Up Weather Update Live : यूपी के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार यानी 10 अक्टूबर के लिए यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली ,पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी जैसे जिले शामिल है। 

Oct 10, 2022 12:17 IST

Andhra Pradesh Forecast Live Update : जानें अमरावती शहर का हाल

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के अमरावती शहर को लेकर कहा कि अगले 5 दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के लिए, आईएमडी ने रायलसीमा क्षेत्र के साथ-साथ एनसीएपी और यनम, एससीएपी और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।

Oct 10, 2022 11:43 IST

Weather Forecast Live updates : जानिए क्यों हो रही है दिल्ली में बारिश

मौसम विभगा के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश  मानसून की बारिश नहीं है।  मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले इस साल 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद 29 सितंबर को दिल्ली से लौट गया था। अब जो देश की राजधानी में बारिश हो रही है उसका कारण एक पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है, जो कम हवा के दबाव के कारण बनता है।

Oct 10, 2022 11:26 IST

Weather Forecast Live updates : इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने संभावाना जताई है कि सोमवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।

Oct 10, 2022 11:01 IST

Weather Forecast Live : पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी हिमपात

Oct 10, 2022 10:53 IST

Weather Forecast Live : इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, देखें वीडियो

Oct 10, 2022 10:41 IST

UP Weather News in Hindi : यूपी में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग ने यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आगरा और बुलंदशहर में दो दिनों तक स्कूलों को बंद रहेंगे। इसके अलावा मुरादाबाद, औरैया और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने सोमवार को 12वीं तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जबकि शामली आठ तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखा जाएगा।

Oct 10, 2022 10:28 IST

Delhi Weather Update News : 22 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पिछले दो दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। अक्टूबर में हो रही लगतार बारिश से राजधानी का मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है। बारिश के चलते दिल्ली का तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। 

Recommended For You

editorji | भारत

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | भारत

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

editorji | भारत

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

editorji | भारत

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद