Latest and Breaking News Today Live: कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को वोटिंग और 13 मई को नतीजे

Updated : Mar 29, 2023 22:05 IST

Latest and Breaking News Today Live: कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को वोटिंग और 13 मई को नतीजे आएंगे. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पंजाब के होशियारपुर में छिपे होने की आशंका, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिवसीय धरने पर बैठीं. 

Mar 29, 2023 22:05 IST

Maharashtra: पिछले 24 घंटों में 483 नए #COVID19 मामले सामने आए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 483 नए #COVID19 मामले सामने आए. 317 लोग ठीक हुए और 3 मौतें हुईं. राज्य में ऐक्टिव केस 2506 हैं.

Mar 29, 2023 11:48 IST

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी राजद सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं

Mar 29, 2023 18:01 IST

पोलैंड के राजदूत Adam Burakowski ने हिन्दी में कही 'मन की बात'

Mar 29, 2023 16:12 IST

Bihar: CM नीतीश ने की पीएम मोदी पर टिप्पणी

पटना में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा- मैंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान कभी भी किसी मुद्दे पर टिप्पणी या दखल नहीं दिया... वह (पीएम मोदी) जो कुछ भी कहते हैं, वह उनकी आदत है. वह जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दो. कोई काम नहीं हो रहा, सिर्फ विज्ञापन हो रहा है. 

Mar 29, 2023 21:23 IST

गैर जमानती वारंट के खिलाफ सेशन कोर्ट पहुंचे इमरान खान

पाकिस्तान में PTI के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने महिला जज को धमकी देने के मामले में जारी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की. पाकिस्तान की ARY न्यूज के हवाले खबर.

Mar 29, 2023 17:08 IST

CPP कार्यालय संसद भवन में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की बैठक

Mar 29, 2023 20:05 IST

Tamilnadu: Youtube मनीष कश्यप को मदुरै ले जाया गया

तमिलनाडु: झूठी खबर फैलाने के लिए गिरफ्तार किए गए YouTuber मनीष कश्यप को मदुरै ले जाया गया है. तमिलनाडु में उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों पर हमला करने की झूठी खबर मनीष ने अपने चैनल पर चलाई थी.

Mar 29, 2023 14:47 IST

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

अडानी समूह के मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.

Mar 29, 2023 15:10 IST

Himachal Pradesh: शनिवार को H3N2 का पहला मामला सामने आया

कांगड़ा जिले के CMO डॉ. सुशील शर्मा ने धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में कहा- टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) में शनिवार को एच3एन2 का पहला मामला सामने आया. यहां 10 हफ्ते की एक बच्ची का टेस्ट पॉजिटिव आया, लेकिन उसके माता-पिता निगेटिव हैं. हमने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की है. हमने सभी अस्पतालों और चिकित्सा अधिकारियों को भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

Mar 29, 2023 15:44 IST

Karnataka: उड़नदस्ते ने सेदम में चेकपोस्ट पर कार से 35.5 लाख रुपये जब्त किए

कर्नाटक में चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने सेदम में एक चेकपोस्ट पर कार से 35.5 लाख रुपये नकद जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

Mar 29, 2023 14:20 IST

Opposition Protest: राहुल गांधी के मुद्दे पर जारी रहेगा विपक्ष का विरोध

राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने और अडानी के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा और विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा. सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने सुबह 10 बजे से विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.

Mar 29, 2023 22:02 IST

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्यक्रम, रामदेव संग नजर आए भागवत

उत्तराखंड के हरिद्वार में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- 'आज आप भगवा रंग धारण कर देश की शान बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं. वह समय की कसौटी पर खरा उतरा है. बाकी सब कुछ बदल जाता है लेकिन वह पहले भी था, आज भी है और कल भी रहेगा... हमें अपने आचरण से लोगों को 'सनातन' समझाना होगा'

Mar 29, 2023 14:37 IST

Delhi: शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आज

भारत आज दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक की मेजबानी करेगा.

Mar 29, 2023 19:13 IST

कर्नाटक: यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

कर्नाटक: राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बेंगलुरु में 'मशाल मार्च' निकाला. बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया गया.

Mar 29, 2023 20:05 IST

Gujarat: साबरमती जेल ले जाया गया अतीक अहमद

Gujarat: उमेश पाल अपहरण मामले में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल वापस लाया गया.

Mar 29, 2023 15:46 IST

Karnataka: चुनाव आयोग ने पकड़े 35 लाख

कर्नाटक में चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने सेदम में एक चेकपोस्ट पर कार से 35.5 लाख रुपये नकद जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

Mar 29, 2023 16:38 IST

New Delhi: शक्तिकांत दास से मिले भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त

भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त (Sri Lankan High Commissioner) मिलिंडा मोरागोडा (Milinda Moragoda) ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (Reserve Bank of India Governor) शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) से मुलाकात की.

Mar 29, 2023 14:21 IST

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का 'जय भारत सत्याग्रह'

कांग्रेस पार्टी बुधवार से ही मोदी सरकार के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का शुरुआत करेगी जो 8 अप्रैल तक चलेगा. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने इस बारे में जानकारी दी है.

Mar 29, 2023 14:04 IST

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए एक चीते से पैदा हुए चार शावकों का वीडियो शेयर किया

Mar 29, 2023 13:43 IST

केंद्र के खिलाफ दो दिवसीय धरने पर बैठीं ममता

Mar 29, 2023 13:19 IST

राहुल गांधी सीपीपी कार्यालय में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल होने संसद पहुंचे

Mar 29, 2023 21:17 IST

बिहार: रामनवमी से पहले पटना में 20,000 किलो लड्डू बनाए गए.

Mar 29, 2023 19:14 IST

पंजाब: कपूरथला में एक गुरुद्वारे के पास से एक लावारिस कार बरामद

पंजाब: पुलिस ने कपूरथला में एक गुरुद्वारे के पास से एक लावारिस कार बरामद की गई. जांच जारी है. पंजाब पुलिस भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाए हुए है.

Mar 29, 2023 13:03 IST

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के नए मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को शपथ दिलाई

Mar 29, 2023 15:45 IST

Madhya Pradesh : MP में मादा चीते ने पैदा किए 4 शावक, मंत्री ने वीडियो शेयर किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Cabinet Minister for Environment, Forest & Climate) ने 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए एक चीते से पैदा हुए चार शावकों का वीडियो शेयर किया. 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से भारत लाई गई तीन वर्षीय मादा चीता 'सियाया' ने करीब पांच दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया. शावक बाड़े में सुरक्षित हैं. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख JS चौहान ने बताया- जब मां चीता शावकों को खुले में लाएगी तब हमें उनके लिंग के बारे में पता चलेगा.

Recommended For You

editorji | भारत

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | भारत

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

editorji | भारत

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

editorji | भारत

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद