Breaking News Today in Hindi LIVE: देश-दुनिया की बड़ी खबरें, पढ़ें 5 मार्च की ब्रेकिंग न्यूज़

Updated : Mar 05, 2024 23:03 IST

कांग्रेस न्याय यात्रा: राहुल गांधी आज उज्जैन में रोड शो करेंगे, पीएम मोदी का चुनाव की घोषणा से पहले आज राज्यों का दौरा जारी, प्रधानमंत्री करेंगे तेलंगाना और ओडिशा का दौरा, लालू के बयान पर पटना से दिल्ली तक छिड़ा विवाद, कर्नाटक विधानसभा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर 3 आरोपी गिरफ्तार... सहित देश-दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए बने रहें Editorji के साथ...

Mar 05, 2024 23:03 IST

असम में गांजे का जखीरा जब्त, CM हिमंता ने दी जानकारी

Mar 05, 2024 22:45 IST

भाजपा सरकार इतना घबराई हुई है कि जो जिधर मिल जाता है उसे लेने की कोशिश करती है- राम गोपाल यादव

Mar 05, 2024 22:44 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुंबई पहुंचने पर स्वागत

Mar 05, 2024 22:09 IST

फेसबुक, इंस्टाग्राम ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया

Mar 05, 2024 21:59 IST

मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने फेसबुक-इंस्टा के डाउन होने पर दी प्रतिक्रिया

Mar 05, 2024 21:29 IST

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, खुद लॉगआउट हो रहे अकाउंट

Mar 05, 2024 21:14 IST

कांग्रेस का ड्राफ्ट मेनिफेस्टो तैयार अब ये CWC को जाएगा- पी. चिदम्बरम

Mar 05, 2024 21:05 IST

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का ड्राफ्ट तैयार 1765036416558313725

Mar 05, 2024 21:04 IST

'घर मोरे परदेसिया' पर नीता अंबानी ने बेटी ईशा संग किया परफॉर्म

Mar 05, 2024 21:03 IST

कोलकाता- पीएम मोदी ने स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के स्वास्थ्य का जाना हाल

Mar 05, 2024 20:58 IST

INDI गठबंधन को अमित शाह की खुली चुनौती

Mar 05, 2024 20:18 IST

छत्तीसगढ़: CRPF की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को बड़ी कामयाबी

Mar 05, 2024 19:50 IST

अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Mar 05, 2024 19:48 IST

मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की

Mar 05, 2024 19:47 IST

अबकी बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी- डोटासरा

Mar 05, 2024 19:47 IST

राजस्थान के संदर्भ में आज बैठक हुई है, अच्छी बैठक हुई- सचिन पायलट

Mar 05, 2024 19:32 IST

पश्चिम बंगाल CID ने शेख शाहजहां की हिरासत CBI को नहीं सौंपी

Mar 05, 2024 19:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट बैठक की

Mar 05, 2024 19:09 IST

आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार सीटें जीतेगी- तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी

Mar 05, 2024 19:08 IST

आज किसी का तुष्टीकरण नहीं होगा परन्तु न्याय सभी को मिलेगा- नड्डा

Mar 05, 2024 19:08 IST

कोर्ट को ममता बनर्जी के प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं - पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष

Mar 05, 2024 18:31 IST

अभिजीत गांगुली पर TMC नेता कुणाल घोष ने कसा तंज, सुनिए क्या कहा

Mar 05, 2024 18:13 IST

सोनिया गांधी 20वीं बार राहुल बाबा को लॉन्च करने की कोशिश कर रही हैं- अमित शाह

Mar 05, 2024 17:51 IST

जौनपुर अपहरण मामले में धनंजय सिंह दोषी सिद्ध, कल होगा सजा का ऐलान

Mar 05, 2024 17:49 IST

लालू यादव बहुत दिनों से हिंदुओं के खिलाफ बोलते-बोलते हिंदू की परिभाषा भूल गए- हिमंता बिस्व

Mar 05, 2024 17:47 IST

महाराष्ट्र के जलगांव से अमित शाह ने परिवारवाद पर दागे सवाल

Mar 05, 2024 17:46 IST

जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा- दारा सिंह

Mar 05, 2024 17:45 IST

'लोकसभा चुनाव में सब मजबूती से लड़ेंगे...' यूपी में मंत्री बनने के बाद बोले RLD विधायक

Mar 05, 2024 17:43 IST

उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Mar 05, 2024 17:32 IST

अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट की गरिमा को नष्ट किया- TMC सांसद कल्याण बनर्जी

Mar 05, 2024 17:30 IST

मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, मैं उसे निभाऊंगा - RLD विधायक अनिल कुमार

Mar 05, 2024 17:29 IST

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Mar 05, 2024 17:29 IST

कोई महामूर्ख राम भगवान को नहीं मानता तो हम उसके लिए सद्बुद्धि की कामना करते हैं- आनंद दुबे

Mar 05, 2024 17:28 IST

TMC नेता शाहजहां शेख को लेने पहुंची CBI टीम

Mar 05, 2024 17:27 IST

UP में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद SBSP प्रमुख ओपी राजभर का बयान

Mar 05, 2024 16:56 IST

सबसे ज्यादा उत्पीड़ित पश्चिम बंगाल की महिलाएं ही होती हैं- अग्निमित्रा पॉल

Mar 05, 2024 16:54 IST

गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी- PM

Mar 05, 2024 16:54 IST

ओडिशा के चंडीखोल में PM मोदी ने लोगों का अभिवादन किया

Mar 05, 2024 16:46 IST

हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, हम भाजपा चुनाव नहीं चाहते- CM ममता

Mar 05, 2024 16:46 IST

बंगाल और बंगाल के अधिकारियों को बदनाम करने की जो कोशिश की जा रही है- ममता बनर्जी

Mar 05, 2024 16:25 IST

संदेशखाली मामला : हाईकोर्ट के CBI वाले आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार

Mar 05, 2024 16:17 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Mar 05, 2024 15:59 IST

INDI गठबंधन ने हमेशा भारत की संस्कृति विरासत के प्रति अपनी नापसंदगी व्यक्त की है- केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन

Mar 05, 2024 15:58 IST

इस बजट में कोई भी नया टैक्स लोगों पर नहीं लगाया- पंजाब के वित्त मंत्री

Mar 05, 2024 15:52 IST

ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा- PM

Mar 05, 2024 15:51 IST

2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थी- PM

Mar 05, 2024 15:50 IST

20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ- PM

Mar 05, 2024 15:33 IST

PM मोदी ने ओडिशा को दी करोड़ों की सौगात

Mar 05, 2024 15:32 IST

PM मोदी ने इन परिवारवादी पार्टियों की लूट,झूठ की दुकान को बंद कर दिया है - BJP

Mar 05, 2024 15:31 IST

कर्नाटक इस साल भयंकर सूखे का सामना कर रहा है- CM सिद्धारमैया

Mar 05, 2024 15:31 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी 201 CNG स्टेशनों का उद्घाटन किया

Mar 05, 2024 15:29 IST

राहुल गांधी हो, तेजस्वी यादव हो या अखिलेश यादव हो ये सब सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले लोग हैं...

Mar 05, 2024 15:27 IST

केरल छात्र संघ और पुलिस के बीच जोरदार प्रदर्शन

Mar 05, 2024 15:13 IST

संदेशखाली मामले की जांच करेगी CBI, कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश

Mar 05, 2024 14:39 IST

BJP में शामिल होंगे जस्टिस अभिजीत गांगुली, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

कलकत्ता हाई कोर्ट से सोमवार को इस्तीफा देने वाले जस्टिस अभिजीत गांगूली बीजेपी में शामिल होंगें. इतना ही नहीं वह आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. बताया जा रहा है कि 7 मार्च को जस्टिस अभिजीत बीजेपी की सदस्यता लेंगे. 

Mar 05, 2024 14:04 IST

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में डीएम/एसपी को निर्देश जारी किया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में डीएम/एसपी को निर्देश जारी किया है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा कि, "बिल्कुल निष्पक्ष, पारदर्शी रहें, सभी दलों के लिए समान रूप से सुलभ रहें और समान अवसर सुनिश्चित करें... लोकतंत्र में किसी भी हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की धमकी/धमकी की कोई गुंजाइश न हो."

Mar 05, 2024 14:00 IST

वाराणसी से पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश कुमार मिश्रा पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में हुए शामिल

Mar 05, 2024 13:52 IST

योगी कैबिनेट विस्तार में कौन-कौन लेंगे मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम हो सकता है. इससे पहले ओमप्रकाश राजभर, सुनील शर्मा और दारा सिंह चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुँचे हैं, ये सभी आज शाम मंत्रिपद की शपथ लेगें.

Mar 05, 2024 13:21 IST

सिर में चोट लगने से पाकिस्तानी जूडो खिलाड़ी की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूंख्वा की एक युवा महिला मुक्केबाज की प्रतिस्पर्धा के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई. बीस वर्ष की फिजा शेर अली को मरदान में यूथ टैलेंट हंट के दौरान 44 किलोवर्ग के मुकाबले में सिर में चोट लगी थी.

Mar 05, 2024 13:19 IST

रांची की अदालत ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी किया

रांची की एक अदालत ने जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जमीन हथियाने के मामले से जुड़ी धनशोधन की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए नोटिस की अवज्ञा का दोषी पाए जाने पर उन्हें अगले महीने पेश होने को कहा है.

Mar 05, 2024 13:17 IST

केरल के पाला में किराए के घर में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए

कोट्टायम में मंगलवार को पाला के पास एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 44 वर्षीय जैसन थॉमस, उनकी पत्नी और 10 साल से कम उम्र के उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। वे मूल रूप से अकलाकुन्नम के नजन्दुपारा के रहने वाले थे. वे पूवारानी कोचुकोट्टारम इलाके में किराए के एक मकान में रह रहे थे.

Mar 05, 2024 12:55 IST

बिहार : सेना का छोटा विमान खराबी के कारण खेत में उतरा, पायलट घायल

प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला सेना का एक छोटा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी के कारण मंगलवार सुबह बिहार के गया जिले के बगदहा गांव में एक खेत में उतरा। घटना में विमान में सवार दोनों प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह विमान सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर खेत में उतरा.

Mar 05, 2024 12:36 IST

कांग्रेस MLA अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

Mar 05, 2024 12:28 IST

महाराष्ट्र में सीट बंटवारें पर मंथन जारी, गृहमंत्री अमित शाह भी मुंबई में मौजूद

गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में महाराष्ट्र में सीट बंटवारें पर मंथन जारी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही राज्य में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारें को लेकर सहमति बन सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी राज्य की 48 लोकसभा सीटों में एनसीपी को 6 और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को 12 सीटें दे सकती है. वहीं, बीजेपी खुद राज्य की 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. 

Mar 05, 2024 12:23 IST

मुख्यमंत्री के रूप में मरयम नवाज का चयन पाकिस्तान की राजनीति में ‘मील का पत्थर ’ : अमेरिका

अमेरिका का कहना है कि पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में मरयम नवाज का चयन पाकिस्तान की राजनीति में एक ‘मील का पत्थर’ है. अमेरिका ने कहा कि वह पाकिस्तान की राजनीति में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए इस्लामाबाद के साथ सहयोग करने को तत्पर है. 

Mar 05, 2024 12:21 IST

पंजाब सरकार ने 2024-25 के लिए दो लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है. चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप (आम आदमी पार्टी) सरकार ने दो वर्षों में 40,000 से अधिक नौकरियां दी हैं. 

Mar 05, 2024 11:59 IST

तेलंगाना को 'दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार'- पीएम मोदी

Mar 05, 2024 11:55 IST

नीतीश कुमार ने भरा MLC चुनाव का पर्चा

बिहार में 11 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए नामाकंन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन किया है. बता दें कि 6 मार्च को नीतीश कुमार दिल्ली दौरा प्रस्तावित है. जिसके बाद 7 मार्च को सीएम नीतीश दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे. 

Mar 05, 2024 11:52 IST

नीतीश कुमार ने भरा MLC चुनाव का पर्चा

बिहार में 11 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए नामाकंन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन किया है. बता दें कि 6 मार्च को नीतीश कुमार दिल्ली दौरा प्रस्तावित है. जिसके बाद 7 मार्च को सीएम नीतीश दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे. 

Mar 05, 2024 11:47 IST

मोदी परिवार के विवाद पर बांसुरी स्वराज ने लालू यादव के खिलाफ किया पलटवार

Mar 05, 2024 11:25 IST

संगारेड्डी को 7,200 करोड़ रुपए की स्वगात

Mar 05, 2024 11:12 IST

DU प्रोफेसर रहे जीएन साईबाबा को बॉम्बे ही कोर्ट ने किया बरी

DU प्रोफेसर रहे जीएन साईबाबा को बॉम्बे ही कोर्ट ने बरी कर दिया है. उन्हें एक मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. 

Mar 05, 2024 11:10 IST

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा पर गिरी गाज

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. खबर है कि बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है. वहीं, कहा जा रहा है कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा रही है. जिसमें ट्रेनी दरोगा भी शामिल हैं. 

Mar 05, 2024 10:58 IST

कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल कर्ज का बोझ लेकर पंजाब विधानसभा पहुंचे

Mar 05, 2024 10:17 IST

यूपी में कैबिनेट विस्तार आज, दारा सिंह और ओपी राजभर के मंत्री बनने की संभावना

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज शाम बजे हो सकता है. कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में दारा सिंह और ओपी राजभर के मंत्री बनाया जा सकता है. 

Mar 05, 2024 10:12 IST

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू

Mar 05, 2024 10:05 IST

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी बधाई

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है.  शहबाज शरीफ ने 8 फरवरी को हुए चुनाव के बाद दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. 

Mar 05, 2024 10:02 IST

झारखंड के पलामू से सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला

पलामू जिले के बिश्रामपुर इलाके में कल एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 21 साल की पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. आरोपी व्यक्ति और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही ऑर्केस्ट्रा समूह में एक साथ काम करते हैं. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी. 

Mar 05, 2024 09:49 IST

फिर खुला अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग

Mar 05, 2024 09:46 IST

NDA Vs INDIA: ITO पर लगे 'मोदी का परिवार' नाम के पोस्टर

दिल्ली के ITO पर 'मोदी का परिवार' नाम के पोस्टर लगाए गए हैं. सड़क किनारे लगे इन पोस्टरों में लिखा है कि, "मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है." वहीं पोस्टर में विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन के नेताओं के नाम लिखकर उन पर निशाना भी साधा गया है और उन्हें भ्रष्टाचारी गठबंधन बताया गया है.

Mar 05, 2024 09:14 IST

कमल नाथ को मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले नाम के पोस्टर लगाए गए

Mar 05, 2024 09:07 IST

उत्तरी इजराइल में मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, दो अन्य घायल

इजराइल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के समीप एक बाग में लेबनान की ओर से दागी गयी टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से सोमवार को एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग दक्षिणी राज्य केरल के रहने वाले हैं.

Mar 05, 2024 08:33 IST

बंगलुरू में एनआईए ने साथ जगहों मारा छापा, बम ब्लास्ट की जांच कर रही है एजेंसी

बंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में बम ब्लास्ट की जांच कर रही NIA ने शहर में सात जगहों पर छापेमापी की है. 

Mar 05, 2024 08:16 IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे

राजगढ़ (मध्य प्रदेश): कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज यात्रा का 52वां दिन है और विशेष कार्यक्रम हमारा उज्जैन में दोपहर 2 बजे का है, राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे. उज्जैन शहर की विशेषता हमारे लिए ये है कि ये शहर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल था और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल है...कल रतलाम में कार्यक्रम होगा और 7 तारीख को हम राजस्थान जाएंगे और बांसवाड़ा में एक जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे.'

Mar 05, 2024 08:08 IST

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर से एक तेंदुए को बचाया गया

Mar 05, 2024 07:47 IST

शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर नहीं रखने पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी

पाकिस्तान की एक अदालत ने लाहौर में शादमान चौक का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक भगत सिंह के नाम पर रखने के संबंध में अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के अनुरोध संबंधी याचिका पर सोमवार को पंजाब की प्रांतीय सरकार और जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया.

Mar 05, 2024 07:47 IST

फ्रांस की संसद ने गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

 फ्रांस के सांसदों ने सोमवार को संसद के संयुक्त सत्र के दौरान देश में गर्भपात को महिलाओं का संवैधानिक अधिकार बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी. विधेयक पर मतदान हुआ और इसके पक्ष में 780 जबकि विरोध में 72 वोट पड़े.

Mar 05, 2024 07:32 IST

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रम्प को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराने वाली शिफारिश को किया खारिज

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने विद्रोह-विरोधी संवैधानिक खंड का उपयोग करके डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराने के लिए अलग-अलग राज्यों द्वारा किए गए प्रयासों को खारिज कर दिया है: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट

Mar 05, 2024 07:36 IST

बलात्कार पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा 

Mar 05, 2024 07:36 IST

मॉल में लोहे का ढांचा गिरने से दो लोग की मौत की जिम्मेदारी रखरखाव कंपनी ने ली

नोएडा एक्सटेंशन में एक शॉपिंग मॉल में रविवार को लोहे का ढांचा गिरने से दो लोगों होने के बाद शॉपिंग मॉल के प्रबंधन और सुरक्षा में शामिल एक रखरखाव कंपनी ने घटना की जिम्मेदारी ली है. कनव कंसल्टेंसी एंड लाइजनिंग प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधि ने जिम्मेदारी ली और पुलिस को सूचित किया.

Mar 05, 2024 06:43 IST

राहुल गांधी कांग्रेस न्याय यात्रा के तहत आज उज्जैन में करेंगे रोड शो

राहुल गांधी कांग्रेस न्याय यात्रा के तहत आज उज्जैन में रोड शो करेंगे. कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल मध्यप्रदेश में है. इस दौरान उन्हें यहां की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. 

Mar 05, 2024 06:40 IST

Recommended For You

editorji | भारत

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | भारत

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

editorji | भारत

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

editorji | भारत

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद