Assembly Elections 2023 Live : MP में 3 बजे तक 60.52% और छत्तीसगढ़ में 55.31% मतदान

Updated : Nov 30, 2023 12:17 IST

MP, Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting Live Updates: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर और मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी की बीच कड़ी टक्कर है. चुनाव से जुड़ी पल-पल की खबर और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें Editorji के साथ 

Nov 17, 2023 19:22 IST

ICC विश्व कप 2023 | ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम गुजरात के अहमदाबाद पहुंची

Nov 17, 2023 18:10 IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान पूरा हुआ

Nov 17, 2023 18:08 IST

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में IED ब्लास्ट, पोलिंग पार्टी को बनाया निशाना

Nov 17, 2023 17:49 IST

मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.11% मतदान

मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.11% मतदान

Nov 17, 2023 17:49 IST

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान: 5 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान: 5 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग

Nov 17, 2023 17:15 IST

प्राइवेट सेक्टर में 75% स्थानीय लोगों को नौकरी देने वाला हरियाणा का कानून हाई कोर्ट ने किया खारिज

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court)  ने आखिरकार निजी क्षेत्र में राज्य के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण (75 percent reservation in private jobs) प्रदान करने वाले हरियाणा के कानून के बहुप्रतीक्षित मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए इस कानून को ख़ारिज कर दिया है 

Nov 17, 2023 17:11 IST

मध्य प्रदेश: वोटिंग में महिलाएं आगे, 60.77 फीसदी ने किया मतदान

मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार महिलाओं पर खास फोकस रहा है. अब मतदान केंद्रों पर भी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली. 5 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ महिला कर्मचारी संचालित कर रही है.

Nov 17, 2023 17:02 IST

"डीपफ़ेक वीडियो 'बड़ी चिंता' हैं..." : PM नरेंद्र मोदी ने ChatGPT से कहा - "जारी करें चेतावनी..."

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी (ChatGPT) टीम से डीपफ़ेक वीडियो को फ़्लैग करने और इस तरह के वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट होने की स्थिति में चेतावनी जारी करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के बारे में मीडिया को लोगों को शिक्षित करना चाहिए.

Nov 17, 2023 16:15 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

Nov 17, 2023 15:56 IST

Assembly Election 2023: एमपी में 3 बजे तक 60.52% और छत्तीसगढ़ में 55.31% मतदान

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानमसभा की सभी 230 सीटों पर वोटिंग जारी है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 55.31% और मध्य प्रदेश में 60.52% मतदान हुआ है.

Nov 17, 2023 15:53 IST

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी के बेटे ने कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा

इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने के मामले में जूनी इंदौर  SP, देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया, "कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी. फरियादी(विलियम्स) को थाने लाया गया है, जिसकी ओर से FIR दर्ज़ की जा रही है. फरियादी ने बताया कि एकलव्य सिंह गौड़ और उनके कुछ साथियों ने उनके साथ मारपीट की है. अभी कार्रवाई की जा रही है."

Nov 17, 2023 14:17 IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में सचिन पायलट बोले- जनता कांग्रेस का हाथ पकड़ रही

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "आज प्रदेश की जनता कांग्रेस का हाथ पकड़ रही है क्योंकि विकास हम करा सकते हैं, हमारे पास विजन है और नीति, नीयत, नेतृत्व में कांग्रेस बाकी दलों से बहतर है और हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. हमारा पहला उद्देश्य है कि जनता का दोबारा विश्वास जीतकर सरकार बनाएं."

Nov 17, 2023 14:01 IST

Hyderabad: मल्लिकार्जुन खरगे ने हैदराबाद में बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- जनता यहां के घोटाले को समझ चुकी 

Hyderabad: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैं आज चैलेंज के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केसीआर मिलकर कितना भी कोशिश कर ले तभी भी यहां पर कांग्रेस पार्टी ही आएगी क्योंकि जनता यहां के घोटाले को समझ चुकी है. अब उनके रिटायरमेंट के दिन भी आ गए हैं उन्होंने खुद बोला है और लोग उन्हें यहां से हटाने के लिए तैयार हैं ...हमारी पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है....हम आपको 6 गारंटी दे रहे हैं. जैसे हमने कर्नाटक में 5 गारंटी दी थी और वो सभी लागू हो रहे हैं. वैसे ही हम यहां  6 गारंटी दे रहे हैं और वो सभी लागू होंगे..."

 

Nov 17, 2023 13:47 IST

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 45.4 फीसदी वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 38.2 प्रतिशत हुआ मतदान

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतादन जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 45.4 फीसदी वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 38.2 प्रतिशत हुआ मतदान है. एमपी में राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को किया जाएगा.  

Nov 17, 2023 13:45 IST

CG Assembly Election: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट, 75 सीटें जीतने का किया दावा 

CG Assembly Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के चरण-2 के लिए मतदान जारी हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदडीह गांव में मतदान केंद्र संख्या 57 से अपना वोट डाला. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "छत्तीसगढ़ में मतदान जबरदस्त हो रहे हैं. हम ही जीतेंगे. 75 सीट हमें मिलने वाली है.

 

 

Nov 17, 2023 13:33 IST

Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अपनी पत्नी अमृता राय ने भोपाल में डाला वोट

Nov 17, 2023 13:20 IST

Hyderabad: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया

Nov 17, 2023 13:19 IST

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 पर दिल्ली मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैं वहां नहीं गया हूं लेकिन मैंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से बीजेपी के लिए कोई अच्छे संकेत नहीं  सुने हैं.."

Nov 17, 2023 13:15 IST

MP Assembly Election: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, कहा -पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर

MP Assembly Election: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश चुनाव में मतदान के बाद जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 230 सीटों पर एक साथ वोटिंग की जा रही है. मध्य प्रदेश में आज वोटिंग के दौरान हुई हिंसा की कुछ घटनाओं पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कुछ शिकायतें हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करेगा."

Nov 17, 2023 12:55 IST

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 7 आतंकि ढेर, सेना का अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ये सभी 7 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं. खबर है कि कुलगाम के समनू इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान दूसरे दिन भी जारी है.

 

Nov 17, 2023 12:51 IST

CG Assembly Election: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल और डिप्टी सीएम सिंहदेव ने डाला वोट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने दुर्ग में वोट डाला वहीं अंबिकापुर में डिप्टी सीएम सिंहदेव ने वोट डाला. वोट डालने से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा, "हमारे पास 75 से ज्यादा सीटें हैं...यहां लड़ाई एकतरफा है, कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.

Nov 17, 2023 12:49 IST

MP Assembly Election: इंदौर में मधुरम स्वीट्स ने मतदान करने वाले लोगों को मुफ्त पोहा और जलेबी बांटी

Nov 17, 2023 12:48 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश के भिंड में मतदान केंद्र के बाहर पथराव, बीजेपी कैंडिडेट को आईं मामूली चोट

Nov 17, 2023 11:40 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में  सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसदी मतदान 

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर  सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. एमपी में एक चरण में मतदान हो रहा है. 17 नवबंर को हो रहे चुनाव के नतीजों का ऐलान 3 दिंसबर को किया जाएगा. 

Nov 17, 2023 11:36 IST

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 19.65 फीसदी मतदान 

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक 19.65 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. यहां राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. इससे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. 

Nov 17, 2023 11:50 IST

MP Assembly Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं...

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में ना हूं....ना था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी.

Nov 17, 2023 11:15 IST

MP Assembly Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी चुनाव में डाला वोट

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डाला. हालांकि सिंधिया जब वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तो गुस्से में नजर आए. 

 

 

Nov 17, 2023 10:50 IST

Jammu and Kashmir : कुलगाम में जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

Nov 17, 2023 10:13 IST

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच कहा है कि लोग उस पार्टी को वोट करेंगे जिससे उनको लगेगा कि वे उनकी भलाई के लिए काम करेगी...लोग ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछ रहे हैं. ED का राजनीति के लिए ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है: 

Nov 17, 2023 10:09 IST

MP Assembly Election: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट कर घटना को दिया अंजाम

MP Assembly Election: छत्तीसगढ़ में मतादन के बीच नक्सली हमला हुआ है. धमतरी में आईडी ब्लास्ट कर हमला किया गया है. धमतरी में सीआपीएफ टीम पर हमला हुआ है. मौके पर दो आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि हुई है. बाइक पर जा रहे दो जवानों को टार्गेट किया. हालांकि इस घटना में दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. 

Nov 17, 2023 10:00 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में  सुबह 9 बजे तक 11.13 फीदसी मतदान 

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर  सुबह 9 बजे तक 11.13 फीदसी मतदान दर्ज किया गया है. एमपी में एक चरण में मतदान हो रहा है. 17 नवबंर को हो रहे चुनाव के नतीजों का ऐलान 3 दिंसबर को किया जाएगा. 

Nov 17, 2023 09:58 IST

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में 9 बजे तक 5.71 फीसदी मतदान 

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 5.71 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. यहां राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. इससे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. 

Nov 17, 2023 10:01 IST

MP Assembly Election: मघ्य प्रेदश में मतदान के बीच पथराव की खबर

Nov 17, 2023 09:19 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने की PDA के हक में  वोट डालने की अपील

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए आज हो रहे मतदान में आप सभी सम्मानित मतदाता भाइयों एवं बहनों से अपील है कि, संविधान और लोकतंत्र को बचाने व PDA के हक और सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दें.

Nov 17, 2023 08:53 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने अपना वोट डाला. 

Nov 17, 2023 08:33 IST

MP Assembly Election: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्सा'

Nov 17, 2023 08:15 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान नर्मदा घाट पर पूजा करने पहुंचे

Nov 17, 2023 08:12 IST

Chhattisgarh Elections 2023: रायपुर में एक मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग मतदाता मतदान करने पहुंचे

Nov 17, 2023 08:05 IST

CH Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

CH Assembly Election 2023: मध्य प्रदेस में मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है.  

Nov 17, 2023 08:07 IST

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ ने डाला वोट 

Nov 17, 2023 07:49 IST

MP Assembly Election: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले-  बीजेपी के पास अभी भी कुछ घंटों तक है पुलिस, प्रशासन और पैसा 

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताया, "...सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी...जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी...भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है..."

Nov 17, 2023 07:46 IST

MP Assembly Election: एमपी में मतदान जारी, पोलिंग बूथ के बाहर युवाओं की लगी कतार

Nov 17, 2023 07:41 IST

MP Assembly Election: मतदान शुरू होते ही बीजेपी ने किया जीत का दावा

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. यहां राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मतदाता मतदान आवश्य करें. भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है...हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे. हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे." 

Nov 17, 2023 07:36 IST

MP-Chhattisgarh Assembly Election: बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एमपी-छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले किया ट्वीट

MP-Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश में तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास, न्याय और गरीब कल्याण सुनिश्चित करने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय गौरव और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

Nov 17, 2023 07:27 IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने दिया बयान

Nov 17, 2023 07:22 IST

Weather Updates: दिल्ली-गाजियाबाद में कोहरा, लखनऊ में कोहासे का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 नवंबर को नई दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा.  आनेवाले दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. लखनऊ में आज कोहासे का पूर्वानुमान है. गाजियाबाद में  सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

Nov 17, 2023 07:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदाताओं से अपील, 'राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता गर्मजोशी से मतदान करें'

Nov 17, 2023 07:06 IST

Delhi Air Quality: 'बहुत खराब' श्रेणी में राजधानी दिल्ली का AQI

Nov 17, 2023 07:23 IST

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Nov 17, 2023 06:47 IST

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए वोटिंग आज, 8 बजे से शुरू होगा मतदान 

Nov 17, 2023 06:42 IST

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे राउंड में भारत ने कुवैत को 1-0 से हराया

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे राउंड में भारत ने कुवैत को 1-0 से हरा दिया है. भारत ने मैच में जीत के साथ ही तीन अंक हासिल कर लिए और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. 

Nov 17, 2023 06:34 IST

केरल आर्ट फेस्टिवल देखने के लिए कल्पथी पहुंचीं लोगों की भीड़

Nov 17, 2023 06:33 IST

मध्य प्रदेश में वोटिंग से पहले पोलिंग बूथ पर तैयरी शुरू, 7 बजे से होगा मतदान

Nov 17, 2023 06:44 IST

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा. उससे पहले यहां तैयारियां की जा रही है. छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीट पर दूसरे चरण और मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण पर वोटों के लिए वोटिंग होगी.  

Recommended For You

editorji | भारत

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | भारत

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

editorji | भारत

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

editorji | भारत

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद