Breaking News Today Hindi LIVE: BJP नेता विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री  

Updated : Dec 10, 2023 22:32 IST

Breaking News Today Hindi LIVE: छत्तीसगढ़ में आज तय हो सकता है सीएम चेहरा, बसपा की बैठक में सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया, दिल्ली की सेहत फिर हुई 'बेहद खराब', इजरायल और हमास के बीच युद्ध और देश दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहें Editorji के साथ...

Dec 10, 2023 22:32 IST

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा, "पूरे शहर में 25 जगहों पर सूर्य स्तंभ लगाया गया है, चूंकि प्रभु राम सूर्यवंशी थे इस दृष्टि से सूर्य का अयोध्या में विशेष महत्व है और हम 'सोलर सिटी' के रूप में भी अयोध्या को विकसित कर रहे हैं. सूर्य स्तंभ पर पौराणिक चीज़े उखेरी जाएंगी जिससे मन में श्रद्धा का भाव परिलक्षित हो."

Dec 10, 2023 21:59 IST

INDIA गठबंधन की बैठक पर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

Dec 10, 2023 21:32 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के CM नीतीश कुमार की मुलाकात

26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के दौरान बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम 2010 से बिहार के लिए 'विशेष राज्य' के दर्जे की मांग कर रहे हैं. बिहार एक बहुत ही ऐतिहासिक राज्य है, लगातार विकास के बावजूद भी बिहार विकास के मापदंडों में राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है. बिहार विशेष राज्य के दर्जे की सभी शर्तें पूरी करता है. हमें उम्मीद है कि आप बिहार को 'विशेष राज्य' का दर्जा देने के बारे में जरूर सोचेंगे.

Dec 10, 2023 21:31 IST

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए

Dec 10, 2023 21:17 IST

कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

Dec 10, 2023 20:54 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में 200 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह दिखाता है कि कांग्रेस के लोग नोटबंदी का विरोध क्यों करते थे और उनके नेता ED, CBI के खिलाफ बयान क्यों देते हैं. 4 दिन हो गए लेकिन न राहुल गांधी और न सोनिया गांधी ने कुछ कहा, काले धन वाले के खिलाफ बोलने की बजाय इनके होठ सिले हुए हैं."

Dec 10, 2023 20:16 IST

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

Dec 10, 2023 20:07 IST

शिवराज सिंह चौहान से मिले कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की है.

Dec 10, 2023 19:33 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह का बयान

विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है. विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे. संगठन में सबकी भूमिका तय रहती है. डिप्टी सीएम के दो पदों के बारे में चर्चा हुई है."

Dec 10, 2023 19:22 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Dec 10, 2023 18:46 IST

विष्णु देव साय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Dec 10, 2023 17:50 IST

वसुंधरा राजे ने अपने आवास पर भाजपा विधायकों से की मुलाकात

Dec 10, 2023 17:14 IST

विष्णु देव साय की मां जशमनी देवी का बयान

Dec 10, 2023 16:52 IST

पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा- विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे. पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा."

Dec 10, 2023 16:46 IST

अनुच्छेद 370 पर उमर अब्दुल्ला का बयान

अनुच्छेद 370 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जब हम 2019 में सुप्रीम कोर्ट में गए थे तब न्याय की उम्मीद लेकर गए थे, आज भी हमारे जज़्बात वही हैं. हमें इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार था. कल जज अपना फैसला सुनाएंगे, हमें इंसाफ की उम्मीद है."

Dec 10, 2023 16:34 IST

भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है.

Dec 10, 2023 16:27 IST

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड

Dec 10, 2023 16:14 IST

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर का बयान

BJP नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, "इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता, अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है."

Dec 10, 2023 16:11 IST

भाजपा नेता विष्णुदेव साय को मिलने लगी बधाइयां

Dec 10, 2023 16:02 IST

भाजपा नेता नारायण चंदेल का बयान

Dec 10, 2023 15:37 IST

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ है. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं.

Dec 10, 2023 15:25 IST

गुलाम नबी आज़ाद का बयान

अनुच्छेद 370 से संबंधित मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "कल जब फैसला आएगा तब पता चलेगा कि जम्मू-कश्मीर की आवाम के हक में है या नहीं. हम 4 साल से ज्यादा से इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर लगातार सुनवाई करके फैसला सुनाएगा. सरकार ने गैर-कानूनी फैसला लिया था, हमें इंसाफ का इंतजार है."

Dec 10, 2023 13:23 IST

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बयान

Dec 10, 2023 13:26 IST

छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक

Dec 10, 2023 12:11 IST

धीरज साहू से जुड़ी कंपनी में आज भी पैसों की गिनती जारी

Dec 10, 2023 12:09 IST

धीरज साहू के मुद्दे पर कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बयान

Dec 10, 2023 12:07 IST

धीरज साहू के समर्थन में आए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

Dec 10, 2023 11:06 IST

सुखदेव सिंह हत्याकांड के आरोपियों को लाया गया

Dec 10, 2023 11:05 IST

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष जोशी का बयान

Dec 10, 2023 11:04 IST

राजस्थान पुलिस के हवाले किये जाएंगे आरोपी

Dec 10, 2023 10:41 IST

अनुच्छेद 370 पर फैसला आने के पहले बोलीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती

सुप्रीम कोर्ट 11 दिसंबर को 370 पर अपना फैसला सुनाने वाली है. वहीं, अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम फैसले से पहले कश्मीर के नेताओं ने इसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े किये हैं. पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि "जम्मू कश्मीर प्रशासन की गतिविधियां संकेत दे रही हैं कि अनुच्छेद 370 का फैसला देश और राज्य हित के खिलाफ हो सकती हैं"

Dec 10, 2023 10:17 IST

US: अमेरिका में भीषण तूफान ने ली 6 लोगों की जान, 20 से ज्यादा घायल

अमेरिका के मध्य टेनेसी में आए भीषण तूफान की चपेट में आने से शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. 

Dec 10, 2023 10:04 IST

दिल्ली में प्रदूषण की मार जारी

Dec 10, 2023 10:03 IST

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे राहत शिविर

Dec 10, 2023 09:39 IST

बरेली-नैनीताल हाइवे पर हादसा, डंपर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले

Dec 10, 2023 09:38 IST

छत्तीसगढ़ पहुंचे बीजेपी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक

Dec 10, 2023 09:37 IST

भारतीय सेना के दिग्गजों के लिए 'ऑनर रन' का आयोजन

Dec 10, 2023 09:36 IST

भुवनेश्वर में पहली विंटेज और क्लासिक कार प्रदर्शनी

Dec 10, 2023 09:35 IST

केन्द्रीय मंत्री चौबे का बयान

Dec 10, 2023 09:34 IST

वाराणसी में गंगा घाट पर साइबेरियन पक्षी पहुंचे

Recommended For You

editorji | भारत

Hathras Stampede मामले में जांच आयोग एक्टिव, मुख्य सचिव और डीजीपी संग की बैठक 

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | भारत

NEET-UG में सफल 50 से अधिक परीक्षार्थियों की न्यायालय में याचिका, परीक्षा रद्द नहीं करने की अपील

editorji | भारत

WATCH: असम के 28 जिलों में आई बाढ़ , चीन से आने वाली नदियों ने मचाई तबाही

editorji | भारत

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन समेत पूरा कुनबा रहा मौजूद