CBSE 10th & 12th Result 2022 declared, CBSE Class 12th Result Latest news, CBSE 12th topper list, How to check CBSE Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के बाद अब 10वीं के भी नतीजे जारी कर दिए हैं। इस Live Blog में 10वीं और 12वीं के Topper list समेत रिजल्ट से जुड़ी सभी अहम जानकारी मिल जाएगी।
CBSE Class 10th & 12th Result 2022 Live Updates
1. त्रिवेंद्रम 99.68%
2. बेंगलुरु 99.22%
3. चेन्नई 98.97%
4. अजमेर 98.14%
5. पटना 97.65%
6. पुणे 97.41%
7. भुवनेश्वर 96.46%
8. पंचकुला 96.33%
9. नोएडा 96.08%
10. चंडीगढ़ 95.38%
11. प्रयागराज 94.74%
12. देहरादून 93.43%
13. भोपाल 93.33%
14. दिल्ली पूर्व 86.96%
15. दिल्ली वेस्ट 85.94%
16. गुवाहाटी 82.23%
त्रिवेंद्रम क्लास 12वीं और 10वीं दोनों में नंबर एक पर है। त्रिवेंद्रम जोन का 10वीं का पास प्रतिशत 99.68% है।
इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में कुल 94.40 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कक्षा 12वीं की ही तरह 10वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 1.41 प्रतिशत अधिक लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के बाद अब कक्षा 10वीं के भी परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यूपी की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह (CBSE Class 12th Topper anya Singh) ने टॉप किया है। तान्या ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। बता दें कि . तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट हैं।
विदेशों में सीबीएसई का रिजल्ट शानदार रहा है। विदेशों में सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 93.38 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। पिछले साल के मुकाबले विदेशों में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 12वीं में कुल 14,54,370 छात्र शामिल हुए हैं। जल्द ही कक्षा 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों का नाम भी जारी किया जाएगा।
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस साल लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुए हैं
नाम
पिता का नाम
रोल नंबर
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। अभी भी कई छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नीचे दिए गए लिंक के जरिए छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
Step 1 : सबसे पहले Umang app खोले।
Step 2 : Umang app पर साइन इन करें।
Step 3 : इसके बाद All Services पर क्लिक करें।
Step 4 : अब CBSE के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 5 : अब आपको जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसका चयन करें।
Step 6 : अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
Step 7 : रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा.
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 1454370
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 2116209
Step 1 : CBSE Board Result देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
Step 2 : होमपेज पर दिए CBSE Class 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 : इसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ चेक करें।
Step 4 : रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Step 5 : भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।