Budget 2022 Highlights: टैक्स छूट नहीं देने पर निर्मला की सफाई, नहीं बदला स्लैब बड़ी बात

Updated : Aug 07, 2022 12:42 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश किया. जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने टैक्स में छूट नहीं दिए जाने को लेकर कहा कि इस बार टैक्स स्लैब में बदवाल नहीं किया, यही बड़ी बात है. 

Budget 2022 Highlights-

Feb 01, 2022 17:39 IST

Budget 2022: कोरोना से नौकरी गंवाने वालों पर बोलीं सीतारमण

कोविड महामारी के दौरान दुनिया भर में लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं. हमारे आत्मानिर्भर भारत पैकेज ने बहुत से लोगों की नौकरियां बचाईं. हम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने इस दौरान अपनी नौकरी गंवाई. 

Feb 01, 2022 17:43 IST

Budget 2022 Live: पीएम मोदी बोले- अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

बजट पर पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है. ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा. ये बजट बुनियादी ढांचे का विकास करेगा

Feb 01, 2022 13:24 IST

Budget 2022: बजट घोषणाओं के तुरंत बाद बाजार ने लगाया गोता, बाद में संभला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट स्पीच के बाद शेयर बाजार भी मायूस हुआ. ्स्पीच खत्म होने के तुरंत बाद सेंसेक्स करीब 700 अंक तक लुढ़क गया हालांकि बाद में बाजार संभला. दोपहर 1.20 मिनट पर सेंसेक्स में 185 अंकों की बढ़त दिखी. 

Feb 01, 2022 18:01 IST

Budget 2022 Live: जानिए क्या सस्ता-क्या महंगा?

मोबाइल फोन, चार्जर, कपड़े, जूते-चप्पल, विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
खेती का सामान सस्ता होगा. पूरी खबर यहाँ पढ़े

Feb 01, 2022 18:01 IST

Budget 2022 Live: बजट में इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं

नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी मांग इनकम टैकस में छूट को इस बार भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अनदेखा कर दिया है.  इनकम टैक्स में इस बार भी कोई छूट नहीं मिली. सभी स्लैब पुराने ढाचों पर भी रहेगी. पूरी खबर यहाँ पढ़े

Feb 01, 2022 18:02 IST

Budget 2022 Live: क्रिप्टो करेंसी से कमाना अब महंगा, इनकम पर 30% टैक्स

वर्चुअल आय पर 30% टैक्स. यानि क्रिप्टोकरेंसी से आय महंगी होगी. अहम ये है कि घाटा होने पर भी 30% टैक्स देना होगा. पूरी खबर यहाँ पढ़े

Feb 01, 2022 18:02 IST

Budget 2022: ITR भरने में गलती हुई तो 2 साल तक सुधार सकते हैं

इनकम टैक्स में गलतियों को सुधार सकेंगे. नई घोषणा के मुताबिक ITR में दो साल तक सुधार कर सकते हैं. कोऑपरेटिव टैक्स में कमी होगी...दिव्यागों को भी टैक्स में छूट मिली है. पूरी खबर यहाँ पढ़े

Feb 01, 2022 18:02 IST

Budget 2022 Live: RBI अब डिजिटल Currency बनाएगी

अब रिजर्व बैंक साल 2022-23 के लिए डिजिटल करेंसी जारी करेगी. ब्लॉक चेन के जरिए डिजिटल रुपया जारी किया जाएगा. पूरी खबर यहाँ पढ़े

Feb 01, 2022 11:59 IST

Budget 2022: इस साल सरकारी खर्च 35.4% बढ़ जाएगा

सरकारी खर्च 5.54 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.50 लाख करोड़ किया गया. इसका मतलब ये है कि केन्द्र सरकार का खर्च 35.4 % बढ़ जाएगा

Feb 01, 2022 11:52 IST

Budget 2022: 68 % रक्षा बजट घरेलू उत्पादन के लिए होगा

रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. इसके तहत 68 % रक्षा बजट घरेलू उत्पादन के लिए होगा. रक्षा में रिसर्च के लिए 25% अतिरिक्त बजट देंगे. सेना में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ाई जाएगी

Feb 01, 2022 18:02 IST

Budget 2022 Live: देश में इसी साल से 5G की सेवाएं शुरू होंगी

5G सेवाओं का इंतजार कर रहे लोगों को लिए बड़ी खुशखबरी है. वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया है कि इसी साल देश में 5G की सेवाएं शुरू होगी

Feb 01, 2022 11:45 IST

Budget 2022 Live: जमीन के लिए वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन बनेगा

केन्द्र सरकार ने जमीनों की रजिस्ट्री के लिए बड़ा ऐलान किया है. जिसके तहत अब वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन स्कीम चलाया जाएगा. 

Feb 01, 2022 11:43 IST

Budget 2022 Live: बजट में किसानों पर जोर, गेहूं-धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ का फंड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में किसानों पर जोर दिया गया है. सरका ने गेहूं- धान की MSP पर खरीद के लिए 2.37 करोड़ का फंड बनाया है. इसके अलावा साल 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है. 

Feb 01, 2022 11:39 IST

Budget 2022 Live: किसानों के लिए बड़े ऐलान, केमिकल फ्री और डिजिटल खेती का प्लान


किसानों को डिजिटल सेवा दी जाएगी, तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा देश भर में केमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएदा। गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में इसके पहले चरण की शुरुआत की जाएगी।

Feb 01, 2022 11:36 IST

Budget 2022: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं - जल्द आएगा LIC का IPO

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा. उन्होंने बताया कि 75 जिलों में 75 ई बैंकिग केंद्र खुलेंगे

Feb 01, 2022 17:59 IST

Budget 2022: 3 करोड़ घरों को हर घर नल जल योजना से जोड़ा जाएगा

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि जल्द ही देश में 3 करोड़ घरों को हर घर नल जल योजना से जोड़ा जाएगा. जिसमें सभी को शुद्ध पेयजल मिलेगा

Feb 01, 2022 18:02 IST

Budget 2022: 3 साल में 400 वंदे भारत ट्रेन चलेंगी, MSME की मदद के लिए 5 साल की योजना

अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले 3 वर्षों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे. 

Feb 01, 2022 17:59 IST

Budget 2022: समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकता: सीतारमण

गरीबों के जीवन में बदलवा लाना सरकार का बड़ा लक्ष्य. सरकार के प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत की सोच और लक्ष्य को बढ़ावा मिला.

Feb 01, 2022 11:22 IST

बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा

बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा. आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी. एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा. 

Feb 01, 2022 18:03 IST

Budget 2022 Live: अगले 3 सालों में नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा

आने वाले सालों में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा. अगले 3 सालों में 100 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा.

Feb 01, 2022 18:05 IST

Budget 2022: बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, हवाई सफर होगा महंगा

आम बजट पेश होने से पहले ही सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता कर दिया है. इसकी कीमत में 91.50 रुपये की कमी की गई है. हालांकि सरकार ने हवाई ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. जिससे अब हवाई सफर महंगा होने की आशंका है.  

Feb 01, 2022 18:07 IST

Budget 2022: बजट से पहले गुड न्यूज GST कलेक्शन बढ़ा, रिकॉर्ड 1.38 लाख करोड़

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में सालाना आधार पर जीएसटी से राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,38,394 करोड़ रुपये रहा है. सरकार को अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा मंथली जीएसटी कलेक्शन 1,39,708 करोड़ रुपये का हुआ था. जनवरी में हुआ कलेक्शन इस ऑल टाइम हाई से थोड़ा ही कम है

Feb 01, 2022 11:19 IST

Market Update: बजट से पहले बाजार में उछाल, सेंसेक्स 650 अंक उछला

बजट से पहले शेयर बाजार उछाल के साथ खुले हैं. इसमें Sensex 582 पाइंट उठकर 58,597.02 पर पहुंच गया है. वहीं Nifty 156 पाइंट उठकर 17,496 पर पहुंच गया है.

Feb 01, 2022 11:19 IST

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले- बजट से सभी लोग बेहद खुश होंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं. यहां से वह संसद जाएंगी, जहां उनको बजट 2022 पेश करना है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि बजट में यह कोशिश रहेगी कि सभी के लिए कुछ ना कुछ हो. कहा गया कि बजट तैयार करते वक्त समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. पंकज बोले कि थोड़ा धीरज रखिए, बजट से सभी लोग बेहद खुश होंगे

Feb 01, 2022 11:20 IST

बैंकिंग लॉ बिल और क्रिप्टो करेंसी पर फिलहाल खामोश ही रहेगी सरकार

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना चौथा बजट जनता के सामने पेश करेंगी. इस बार का बजट कई अहम बदलावों का गवाह बनने जा रहा है.  ऐसी उम्मीद है कि bUdget 2022 में खेती-किसानी, हेल्थ और टैक्स से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हो सकते हैं.  लेकिन Budget 2022 में Crypto Bills और Banking Law Amendment जैसे अहम बिलों पर कोई चर्चा नहीं होगी

Jan 31, 2022 16:46 IST

बजट पेश होने से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार का बयान

बजट पेश होने से पहले नए मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. आनंथी नागेशवरम ने देश के आर्थिक खाके पर मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने बताया कि देश के आर्थिक ढांचे में सुधार हुआ है. देश की अर्थव्सवस्था महामारी के दौर के पहले की स्थिति में पहुंच चुकी है.उन्होंने कहा कि, पहली बार आर्थिक सर्वे में प्याज और टमाटर के दामों को सेकर एक नया चैप्टर बनाया गया है. 

Jan 31, 2022 15:56 IST

आर्थिक सर्वे के बाद उछला शेयर बाजार

सोमवार को BSE इंडेक्स सेंसेक्स 813.94 प्वांइट्स की बढ़त के साथ 58,014.17 अंक पर हुआ बंद. NSE इंडेक्स निफ्टी 237.90 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 17,339.85 अंक पर हुआ बंद. 

सोमवार को बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, विप्रो और बजाज फाइनांस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक और इंडसइड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

Jan 31, 2022 13:24 IST

Budget 2022 Session: भारत का निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 393 अरब डॉलर पर पहुंचा

बजट पेश होने से ठीक पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत का निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर 393 अरब डॉलर हो गया है. अगर बात पिछले एक दशक की करें तो भारत का सालाना निर्यात 250 से $330 अरब के बीच रहा है.

Jan 31, 2022 15:31 IST

Budget Session 2022 Live: कृषि उत्पादों का निर्यात तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

 देश से कृषि उत्पादों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तीन लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Feb 01, 2022 19:48 IST

Budget Session 2022: ‘Make In India पर सरकार का जोर, 87% रक्षा उत्पाद स्वदेशी

राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की सुरक्षा पर मेरी सरकार का विशेष ध्यान है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है. 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई. 209 ऐसे सामानों की सूचि जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Budget 2024: बजट में कारोबारियों को मिल सकता है इंश्योरेंस का तोहफा

editorji | बिज़नेस

Budget 2024: रेलवे सेक्टर को मिल सकता है बूस्ट, बजट में मिल सकते हैं 3.20 लाख करोड़ रु.

editorji | बिज़नेस

Budget 2024: अंतरिम बजट से पहले नहीं आएगा इकोनॉमिक सर्वे, अगले साल 7% रह सकती है भारत की GDP

editorji | बिज़नेस

Budget 2024: इस साल कितने बजे और कहाँ देख सकेंगे बजट की लाइव स्ट्रीमिंग? जानिए डिटेल

editorji | बिज़नेस

Budget 2024: क्या होता है बजट और यह तैयार कैसे होता है? जानें सबकुछ