Entertainment News Live : रिलीज हुआ Vikram Vedha का टीज़र, हॉलीवुड फिल्म Avatar थिएटर में फिर करेगी वापसी 

Updated : Aug 24, 2022 17:25 IST

Entertainment News Live Blog : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान बीते 20 साल बाद फिर एक बार बड़े पर्दे पर साथ आने वाले हैं। एक्शन ड्रामा फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक से सिल्वर स्क्रिन पर वापसी कर रहे हैं।  विक्रम वेधा (Vikram Vedha Teaser) का आज यानी  24 अगस्त को टीज़ररिलीज होने वाला है। मीडिया रिपोटर्स में दावा किया गया है कि  1 मिनट 46 सेकेंड का ये टीजर शानदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगा। वहीं 13 साल बाद फिर एक बार हॉलीवुड फिल्म अवतार सिनेमाघरों में रिलीज(Avatar release in theater)  होने वाली है। मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “23 सितंबर को अवतार आपकी बिग स्क्रीन पर वापस लौट रही है, लेकिन सिर्फ एक सीमित समय के लिए। ये नया ट्रेलर देखिए।”

एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरें आपको इस Live Blog में पढ़ सकते हैं। यहां आपको एंटरटेनमेंट (Latest Entertainment News) से जुड़ी सभी खबरें एक ही जगह मिल जाएगी।

Latest Entertainment News in Hindi Live Updates 

Aug 24, 2022 17:25 IST

Latest Entertainment News : फिल्म Laal Singh Chaddha पर केस दर्ज

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।  उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'(Laal Singh Chaddha) रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ही फिल्म 'शाबाश मिठू' भी विवादों में आ गई है। दरअसल, दिव्यांगों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में इन दोनों फिल्मों पर एक शिकायत दर्ज की गई है।  70 प्रतिशत लोकोमोटर डिसेबिलिटी से ग्रसित डॉक्टर्स के सह-संस्थापक डॉ सतेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। Read more

Aug 24, 2022 16:33 IST

Latest Entertainment News : ‘फैलोड़’ वाले बयान पर Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Aug 24, 2022 16:00 IST

Suniel Shetty ने बताया KL Rahul और Athiya Shetty की वेडिंग प्लानिंग के बारे में

क्रिकेटर KL Rahul और एक्ट्रेस Athiya Shetty के रिलेशनशिप की चर्चाएं अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच अथिया के पिता Sunil Shetty ने दोनों की शादी को लेकर कहा, “जब बच्चे चाहेंगे तब शादी होगी।' Read more

Aug 24, 2022 15:16 IST

Runjhun Song Teaser Out : रिलीज हुआ हिना खान के गाने का टीजर

Aug 24, 2022 15:16 IST

Latest Entertainment News : Brahmastra के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे Ranbir Kapoor

Aug 24, 2022 14:33 IST

Latest Entertainment News : Shefali Shah ने #Boycottbollywood पर की खुलकर बात

Latest Entertainment News : शेफाली शाह अपनी अपकमिंग सीरीज Delhi Crime 2 के दूसरे सीजन का खूब प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की है। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, “ये एक ट्रेंड है। मुझे नहीं लगता कि ये लंबे समय तक चलने वाला है। फिल्में क्रिकेट की तरह एक संस्कृति हैं।  लोगों की अपनी बात होती है, अपनी राय होती है, लेकिन हमें बहुत प्यार और सराहना भी मिलती है। मुझे लगता है कि बस ये कहना चाहिए कि हमने कोशिश की और हम आगे बढ़ते हैं।” Read more 

Aug 24, 2022 12:33 IST

Latest Entertainment News : Janhvi Kapoor ने इंस्टाग्राम पर शेयर की मजेदार वीडियो

Aug 24, 2022 12:03 IST

Raju Srivastava Health Update : जानें कैसी है अब राजू श्रीवास्तव की तबीयत

राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य अब स्थिर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को छोड़कर उनकी पूरी बॉडी सामान्य रूप से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि मेडियन के ब्रेन का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ऐसे में डॉक्टर्स अब न्यूरो फीजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। 

Aug 24, 2022 11:40 IST

Amitabh Bachchan Corona Positive :अमिताभ बच्चन हुए कोविड पॉजिटिव

Aug 24, 2022 11:34 IST

Latest Entertainment News : करिश्मा कपूर फिल्म 'जीत' को 26 साल पूरे हुए

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म 'जीत' (Jeet) को रिलीज हुए आज पूरे 26 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से फिल्म का एक स्टिल फुटेज शेयर शेयर करते हुए लिखा, “जब हम सपने देखते थे, हमारा फर्स्ट आउटडोर शूट।” फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट पहनी हैं। Read more 

Aug 24, 2022 11:11 IST

Vikram Vedha Teaser Out : रिलीज हुआ विक्रम वेधा का टीज़र

Aug 24, 2022 10:56 IST

Avatar new trailer 2022 : देखिए हॉलीवुड फिल्म अवतार का नया ट्रेलर

Aug 24, 2022 10:54 IST

Avatar release in theater : थिएटर में वापस लौट रही है हॉलीवुड फिल्म अवतार

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार’ 13 साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म के मेकर्स हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है। वतार ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म का नया ट्रेलर भी रिलीज किया है। मेकर्स ने ट्रेलर करते हुए लिखा, “23 सितंबर को अवतार आपकी बिग स्क्रीन पर वापस लौट रही है, लेकिन सिर्फ एक सीमित समय के लिए। ये नया ट्रेलर देखिए।”

Aug 24, 2022 10:35 IST

Latest Entertainment News : जल्द रिलीज होगा Vikram Vedha का टीज़र

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha Teaser) का टीज़र आज यानी 24 अगस्त को 11 बजे रिलीज किया जाएगा। फैंस बेसब्री से फिल्म के टीज़र का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। 

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Srikanth OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर चलेगा 'श्रीकांत' का जादू, जानें कब और कहां होगी रिलीज

editorji | मनोरंजन

Hina Khan ने खुद अपने बाल काटकर चेंज किया अपना लुक, देखिए ये इमोशनल वीडियो

editorji | मनोरंजन

Kill: अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म का दिया रिव्यू, विक्की कौशल ने की टीम की तारीफ

editorji | मनोरंजन

Vivek Oberoi ने सालों बाद बॉलीवुड में लॉबिंग का शिकार होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- तब सिर्फ दो ऑप्शन..

editorji | मनोरंजन

Anant Ambani संग शादी के पहले Radhika के घर हुई ये रस्म, जाह्नवी कपूर पहुंची ब्वॉयफ्रेंड के साथ