फ्रेंच ओपन में जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने शानदार प्रदर्शन जारी है. अब उन्होंने स्पेन के अलेजांद्रो फोकिना को लगातार सेटों में हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. ज्वेरेव ने फोकिना को एक घंटे 36 मिनट तक चले मुकाबले 6-4, 6-1, 6-1 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया. फोकिना पहले सेट में ही ज्वेरेव के सामने थोड़ी चुनौती पेश कर पाए, लेकिन अगले दो सेट में वह मात्र दो गेम ही जीत पाए.
ज्वेरेव का सेमीफाइनल में सामना स्तेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) से होगा, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को सीधे सेटों में मात दी. उन्होंने इस मैच में 6-3, 7-6, 7-5 के अंतर से जीत दर्ज दी.