छोटे पर्दे का बेहद कामयाब शो 'जमाई राजा' का वेब सीरीज़ वर्ज़न ज़ी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है. अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसका टीज़र ज़ी5 ने फैंस के साथ शेयर किया है. धारावाहिक के डिजिटल वर्ज़न में मेकर्स ने काफ़ी बदलाव किये हैं. बता दें 'जमाई 2.0 सीजन 2' में रवि दुबे और निया शर्मा अपने ओरिजिनल किरदारों में ही आएंगे नजर.