भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान ने जसप्रीत बुमराह को सलाह दी है कि उन्हें विकेट लेने के लिए और ज्यादा एग्रेसिव होना पड़ेगा. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला था. किसी सीरीज़ में पहली बार बुमराह को विकेट के लिए जूझते देख ज़हीर ने कहा कि उन्हें विकेट लेने के लिए थोड़ा एग्रेसन दिखाने की जरुरत है. बैट्समैन की गलती का इंतजार करने के बजाए बुमराह को विकेट चटकाने के रास्ते तलाशने होंगे. बहरहाल, वनडे सीरीज़ की असफलता के बाद बुमराह का सारा फोकस अब टेस्ट सीरीज़ पर है, जहां उम्मीद है कि वो जहीर के टिप्स को आजमाएंगे.