युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह के लिए सेट किया टेस्ट विकेटों का टारगेट

Updated : Aug 26, 2020 15:44
|
Editorji News Desk

जेम्स एंडरसन ने 600 टेस्ट विकेट तो ले लिए. ऐसा करने वाले वो इकलौते तेज गेंदबाज़ भी बन गए. लेकिन उनके इस कमाल के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए एक टारगेट सेट कर दिया है. हुआ ये कि पहले तो बुमराह ने ट्वीट कर एंडरसन के कमाल की तारीफ की. फिर उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते युवराज सिंह ने उनके लिए कम से कम 400 टेस्ट विकेटों का टारगेट सेट कर दिया. एंडरसन ने 600 विकेट अपने 156वें टेस्ट में पूरे किए हैं. वहीं बुमराह के अब तक 14 टेस्ट में 68 विकेट हैं. मतलब धार और रफ्तार सही है. बस देखना ये है कि बतौर तेज गेंदबाज़ और अजीबोगरीब एक्शन वाले बुमराह इंजरी से बचते हुए युवराज के सेट किए टारगेट को किस हद तक भेद पाने में कामयाब होते हैं.

James Andersonजेम्स एंडरसनJasprit Bumrahजसप्रीत बुमराहयुवराज सिंह

Recommended For You