कोरोना से जंग में युवी ने दी 'बड़ी रकम', भज्जी ने उठाया 'बड़ा कदम'

Updated : Apr 06, 2020 08:51
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय खेल जगत के कई बड़े सितारों ने हाथ बंटाया है... और अब इसमें युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी कूद पड़े हैं... सिक्सर किंग युवी ने इसके लिए पीएम केयर फंड में 50 लाख रुपये का दान दिया है , जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी.. वहीं भज्जी यानी हरभजन सिंह ने बड़ा कदम उठाते हुए  अपने शहर जालंधर के 5000 गरीब परिवारों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है... क्रिकेट खेलते हुए युवी-भज्जी ने देश को कई मैच जिताए हैं और अब उम्मीद है कि इनके प्रयास से कोरोना को हराने में भी देश को मदद मिलेगी.

युवराज सिंहकोरोना वायरसहरभजन सिंहCOVID-19पीएम केयर फंडHarbhajan singh

Recommended For You