शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में डॉली का किरदार निभाने वाली युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) नए विवाद में फंस गई हैं. दरअसल, वीडियो में युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे होते हैं. तब ही युविका वहां फोन लेकर पहुंचती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं. इसी दौरान वो जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं. इसके बाद से ही ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड कर रहा है.
हालांकि विवाद बढ़ने पर युविका ने तुरंत ही माफी भी मांग ली. युविका ने कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था...बता दें कि युविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. युविका से पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में घिर गई थीं.