यूट्यूब सेंशेन भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए घोषणा की के उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. भुवन ने लिखा, 'बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही. टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं.' भुवन ने इसके साथ ही अपने चाहने वालों से अपील की है कि वह इस महामारी के दौर में सावधानी बरतें और स्वस्थ रहें.