कॉपीराइट कंटेंट (Copyright content) के मिसयूज़ पर रोक लगाने के लिए YouTube एक नया टूल लेकर आया है. इस टूल को 'चेक' नाम दिया गया है. ये खास टूल क्रिएटर को वीडियो कंटेंट को अपलोड करते समय ही बता देगा कि उनके वीडियो में कॉपीराइट कंटेंट है, और ये एडवरटाइजिंग गाइडलाइन्स (Advertising Guidelines) के खिलाफ है.
अगर किसी वीडियो के स्कैन होने के बाद YouTube उसको कॉपीराइट बताता है तो कंपनी उस वीडियो का अपलोड कैंसिल कर देगी और आपको बताएगी कि वीडियो का कौन सा हिस्सा आपको हटाना है. जिसके बाद आपको अपने वीडियो में से वो पार्ट हटाना होगा. ऐसा करने के बाद ही आप उस वीडियो को अपलोड कर पाएंगे.