Adulteration in Sugar: आपकी चीनी में हो सकती है ज़हरीले यूरिया की मिलावट, FSSAI के इस ट्रिक से लगाएं पता

Updated : Nov 13, 2021 16:40
|
Editorji News Desk

आजकल बाज़ार में बिक रही चीज़ें पूरी तरह से शुद्ध नहीं है. काली मिर्च से लेकर बेसन तक खाने की लगभग हर एक चीज़ में मिलावटखोर मिलावट कर आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं. ऐसे मिलावटखोरों से सावधान करने और मिलावट की पहचान करने के लिए फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि FSSAI आये दिन आसान ट्रिक्स शेयर कर रहा है.

FSSAI ने अब बाज़ार में मिल रहे चीनी में ज़हरीले यूरिया की मिलावट की पहचान करने का आसान तरीका शेयर किया है.

और भी देखें: Adulteration in Besan: बाज़ार में मिल रहा है मिलावटी बेसन, ऐसे करें शुद्धता की परख

इसके लिए सबसे पहले थोड़ी चीनी लें और इसे पानी में मिला दें. इसे चम्मच से तब तक चलाएं जब तक कि सारी चीनी घुल ना जाए. फिर गिलास को नाक के पास ले जाएं और चीनी के घोल को सूंघे. अगर चीनी शुद्ध है तो आपको कोई भी गंध नहीं आएगी लेकिन अगर इसमें यूरिया की मिलावट की गई है तो आपको इसमें से अमोनिया की गंध आएगी.

इस आसान तरीके से आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप जो बाज़ार से चीनी ला रहे हैं वो शुद्ध है या मिलावट वाली.

और भी देखें: Adulteration in tea: क्या आपकी चाय की चुस्की मिलावटी है? FSSAI के इस ट्रिक से करें पता

adulteratedfssaiSugar

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट