उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने कोविड की लड़ाई में दिन-रात जुटे स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स (Frontline Workers) को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने हेल्थ सेक्टर के सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कोविड केयर ड्यूटी में लगे स्टाफ जैसे- डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को बेसिक आय का 25 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा. इसी तरह स्वयंसेवक के रूप में सेवा करने वाले लोगों को प्रति दिन प्रचलित एनएचएम दर से 25 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय मिलेगा.