Hathras Gangrape Case: शनिवार को हाथरस केस को CBI ने टेकओवर कर लिया है. केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग के नोटिफिकेशन के बाद CBI ने हाथरस केस की जांच को टेकओवर कर लिया है. CBI की टीम जल्द ही इस केस की जांच शुरू कर देगी.
अधिसूचना जारी होने के बाद CBI हाथरस पुलिस से इस बारे में अब तक की जांच तथा एफआईआर की कॉपी मांगेगी. इसके बाद CBI मामले को रजिस्टर्ड कर अपनी जांच शुरू करेगी. मामले की जांच CBI की विशेष अपराध शाखा को सौंपे जाने की संभावनाएं हैं.
CBI की गाजियाबाद यूनिट इस मामले की जांच कर सकती है. बता दें कि यूपी सरकार ने हाथरस केस में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इस केस की जांच अभी SIT की टीम कर रही थी. SIT ने जांच के लिए 10 दिन का और समय मांगा था.