IPL 2020 के जरिए भारत के U19 बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल की दो ख्वाहिश पूरी होने जा रही है. इसमें एक तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ से मिलकर उनसे कुछ बैटिंग टिप्स लेने की है और दूसरी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को फेस करने की. यशस्वी ने अपनी फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स को इसका क्रेडिट देते हुए कहा कि मैं दोनों से मिलने को बेताब हूं. स्मिथ से मिलकर मैंमाइंडसेट और बल्लेबाज़ी की तकनीक पर चर्चा करूंगा. जबकि नेट पर जोफ्रा आर्चर को फेस कर मैं अपनी बल्लेबाज़ी दुरुस्त करूंगा. बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी के मुताबिक जोफ्रा टैलेंटेड और अलग तरीके के गेंदबाज़ हैं.