XUV 700: केवल फीचर्स ही नहीं दाम में भी 'आउट ऑफ द क्लास' है महिंद्रा की ये नई कार

Updated : Aug 15, 2021 15:34
|
Editorji News Desk

Mahindra XUV700 का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. कार के फीचर तो धांसू हैं ही लेकिन महिंद्रा ने जो इसकी कीमत रखी है उसने इस कार को और भी धांसू बना दिया है. स्टाइलिश लुक और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फीचर्स से लैस इस कार की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है. पहले ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि कीमत के मामले में XUV700 का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour जैसी कारों से होगा लेकिन महिंद्रा की अग्रेसिव प्राइसिंग स्ट्रेटजी ने SUV सेगमेंट में तहलका मचा दिया है.

फाइव सीटर और सेवन सीटर ऑप्शन में उपलब्ध इस गाड़ी में कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प दिया है. कंपनी ने इसे दो सीरीज में लॉन्च किया है जिनमें से एक है MX सीरीज, और दूसरी है AX सीरीज जो AdrenoX Intelligence System के साथ काम करेगी. दाम का जो ऐलान किया गया है उसके अनुसार MX सीरीज के मॉडल में पेट्रोल इंजन वैरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 11.99 लाख रुपये है जबकि डीजल इंजन वैरिएंट 12.49 लाख रुपये से शुरू होगा. वहीं AX सीरीज में AX3 पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये और AX5 पेट्रोल वैरिएंट के लिए 14.99 लाख रुपये चुकाने होंगे. कंपनी जल्द ही गाड़ी का AX7 वैरियंट भी लॉन्च करेगी.

MahindraXUV700

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!