Xiaomi की Mi सीरीज का नया मेहमान Mi 10i नए साल में धमाकेदार एंट्री करने को बेकरार है. 5 जनवरी 2021 को Mi 10i भारत में लॉन्च होने जा रहा है. Xiaomi ने अपने इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है, इस टीजर से फोन के मॉडल और नाम का पता तो नहीं चल रहा, लेकिन ये जरूर साफ है कि इस अपकमिंग फोन में 4 रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें से मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा. इससे पहले सामने आई कई लीक रिपोर्ट्स में पता चला था कि शाओमी के इस फोन का नाम Mi 10i होगा. कहा जा रहा है ये फोन Note 9 Pro 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है.