Xiaomi की Mi सीरीज का नया मेहमान Mi 10i 5G इंडिया में धमाकेदार एंट्री को तैयार है और 5 जनवरी 2021 को ये भारत में लॉन्च होने जा रहा है. Xiaomi ने अपने इस अपकमिंग फोन का टीजर कुछ दिन पहले जारी किया था. इस टीजर से फोन के मॉडल और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का पता लगा था, जिसमें सबसे ज्यादा एट्रैक्टिव था इसका 108 मेगापिक्सल का कैमरा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.67-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 16MP फ्रंट कैमरा, 4,820mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.