Internations Data Corporation यानी IDC ने इंडियन मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिलीज किया. इस रिपोर्ट के तहत अक्टूबर में शाओमी भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी बन कर उभरी है. दूसरे नंबर पर सैमसंग है. चीनी कंपनी शाओमी ने 24.8 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा कर पिछले साल की तुलना में 38.1 फीसदी की बढ़त हासिल की. मिड-रेंज स्मार्टफोन्स यानी 7,400 रुपये और 41,700 रुपये के बीच बिकने वाले फोन की संख्या पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी बढ़ गई.