Xiaomi Smarter Living 2022: शाओमी ने अपने सालाना इवेंट Smarter Living 2022 में कई नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. इनमें Mi Notebook 2021 सीरीज, Mi TV 5X सीरीज, Mi Band 6, Mi Router 4A Gigabit Edition, Mi 360-degree Home Security Camera 2K Pro और Xiaomi running shoes शामिल हैं. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Mi Notebook 2021 सीरीज
इस सीरीज में दो लैपटॉप Mi Notebook Ultra और Mi Notebook Pro लॉन्च किए गए हैं. 15.6 इंच वाले Mi Notebook Ultra की कीमत 59,999 रुपये से शुरू है, जो Intel Core i5-11300H प्रोसेसर और 8GB रैम वाले मॉडल के लिए है.
Mi Notebook Pro की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये Intel Core i5-11300H प्रोसेसर और 8GB रैम वाले वेरिएंट के लिए है.
Mi TV 5X सीरीज
43 इंच वाले Mi TV 5X को भारत में 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है. 4K पैनल वाला ये स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी है. इसमें 40W का स्पीकर सेटअप Dolby Atmos सपोर्ट के साथ है.
Mi 360-degree Home Security Camera 2K Pro
भारतीय बाजार में Mi का ये कैमरा 4,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा. ये 2K रेजोल्यूशन की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. ये 15 सितंबर से खरीदा जा सकेगा.
Xiaomi running shoes
Xiaomi का ये शू Mi.com पर 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है. शूज में क्लाउड बॉम्ब पोपकोर्न मिडसोल है, जो इन्हें लाइट और फ्लैक्सिबल बनाता है. इसमें माइक्रोब्ल और बैक्टीरिया से प्रोटेक्शन के लिए Microban प्रोटेक्शन भी है. ये ब्लू, ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.
ये भी पढ़ें: Mi Smart Band 6: SpO2, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स से लैस Mi बैंड 6 इंडिया में लॉन्च