सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया है. इसी बीच हॉलीवुड स्टार और पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना (John Cena) ने दिवंगत टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी. सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की.
हालांकि जॉन ने अपने पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है. जॉन के सिद्धार्थ के लिए किए गए श्रद्धांजलि पोस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक किया है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को ऐसे किया याद, दिखाया इमोशनल वीडियो
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'थैंक्स सीना इस पोस्ट के लिए'
तो वहीं विंदु दारा सिंह का भी कमेंट पोस्ट पर देखने को मिला है. वे लिखते हैं, 'हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे'.