WTC Final 2021: पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, BCCI ने कहा- मैदान फिलहाल खेलने लायक नहीं

Updated : Jun 18, 2021 14:29
|
Editorji News Desk

 इंग्लैंड के साउथम्पटन (Southampton, England) में भारत-न्यूजीलैंड (India-New Zealand) के बीच खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले ((ICC World Test Championship) ) का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया. दरअसल इसकी आशंका सुबह से ही जताई जा रही थी और निर्धारित समय पर भी बारिश के नहीं रुकने की वजह से अब तक टॉस भी नहीं हो सका है. खुद BCCI ने ट्वीट कर मैच के देरी से शुरू होने की जानकारी दी है. BCCI ने कहा है कि पहले सेशन का खेल रद्द (First session canceled) कर दिया गया है. साउथैंप्टन में हो रही बारिश की वजह से मैदान फिलहाल खेलने लायक नहीं है. टॉस से करीब एक घंटे पहले अंपायर्स ने मैदान का जायजा लिया था.

बता दें कि टीम इंडिया एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 से पर्दा हटाकर साफ कर चुकी है कि वह फाइनल के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. तेज गेंदबाजों के हक में रहने वाले हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता है. रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के रूप में दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने के अलावा टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी पर निर्भर रहेगी.

ind vs nzfinalworld test championshipWTC

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video