WTC Final: वसीम जाफर ने Team India को दी 'गजनी' स्टाइल में खेलने की सलाह, देखें

Updated : Jun 20, 2021 18:52
|
Editorji News Desk

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने 'गजनी' स्टाइल में टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने की सलाह दी है. दरअसल, फिल्म 'गजनी' में आमिर खान को सबकुछ भूल जाने के बाद सिर्फ बदला लेना ही याद था. जाफर का मानना ​​है कि इसी तरह भारत के बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में हर आखिरी गेंद को भूल जाने की जरूरत है. अगली डिलीवरी पर ध्यान देना और पिछली डिलीवरी को भूल जाना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के हालात में ऐसे कई मौके आएंगे जब आप खेलेंगे और चूकेंगे. बल्लेबाजों को वापसी करनी होगी और फिर से सेटल होना होगा. जाफर ने कहा, अगर भारत इस पिच पर 275-300 का स्कोर करता है, तो प्रतियोगिता जीतने की संभावना बढ़ जाएगी. स्पिन गेंदबाजी का फायदा भी टीम इंडिया को मिलेगा.

WTC Day 3WTC finalTEAM INDIAWasim Jaffer

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video